रूट की डबल सेंचुरी

सबसे कम पारियों में 8 हजार रन बनाने वाले इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज
गाले 17 january रूट ने टेस्ट करियर में 4 डबल सेंचुरी लगाई है। इसमें से दो डबल सेंचुरी उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ लगाई है।
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच गाले में खेले जा रहे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड के कप्तान ने जो रूट ने दोहरा शतक लगाया। शनिवार को उन्होंने 291 गेंद पर 228 रन की पारी खेली। रूट टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले इंग्लैंड के पहले कप्तान बने। उन्होंने अपनी पारी में उन्होंने 15 चौके ओर 1 छक्के लगाया। रूट इंग्लैंड के सबसे कम पारियों में 8 हजार रन पूरे करने वाले इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज भी हैं।
रूट के करियर का यह चौथा दोहरा शतक है। 4 में से दो दोहरा शतक उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ लगाया है। रूट ने इससे पहले 2014 में लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। श्रीलंका के 135 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 421 रन बनाए।
रूट का श्रीलंका के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर
रूट का यह श्रीलंका के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर भी है। रूट ने कप्तान रहते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 में हैमिल्टन टेस्ट में दोहरा शतक लगाया था। इंग्लैंड के अब तक कुल 8 कप्तान टेस्ट में दोहरा शतक लगा चुके हैं। इनमें ग्राहम गूच, एलिस्टेयर कुक, विल हेमंड, डेविड गॉवर, टेड डेक्स्टर, लियोनार्ड हटन, पीटर मे शामिल हैं।
रूट 8 हजार रन पूरा करने वाले इंग्लैंड के 7वें बल्लेबाज
रूट टेस्ट में 8 हजार रन पूरा करने वाले इंग्लैंड के 7वें बल्लेबाज बने। उन्होंने 98 टेस्ट के 178 पारियों में 8,051 रन बनाए हैं। वे सबसे तेज 8 हजार रन पूरा करने वाले इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज भी हैं। उनसे पहले केविन पीटरसन ने 176 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था।

इंग्लैंड की ओर से 8 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज रन मैच
एलिस्टेयर कुक 12,472 161
ग्राहम गूच 8,900 118
एलेक्स स्टीवर्ट 8,463 133
डेविड गॉवर 8,231 117
केविन पीटरसन 8,181 104
ज्यॉफ्री बॉयकॉट 8,114 108
जो रूट 8,000 98
ICC टेस्ट चैम्पियनशिप में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे कप्तान
रूट ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे कप्तान हैं। उनसे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली और न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन ने यह करनामा किया था। विलियम्सन ने पिछले महीने पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 2 टेस्ट में दोहरा शतक मारा था। वहीं, भारतीय कप्तान विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अक्टूबर, 2019 में दोहरा शतक लगाया था।

Share this News...