Republic exit polls LIVE 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आने लगे हैं। रिपब्लिक मैट्रिराइज ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को बंगाल की सत्ता का स्वाद चखते हुए दिखाया है। पी मार्क के एग्जिट पोल के मुताबिक बंगाल में भाजपा को 150-175 सीटें मिलने की उम्मीद है, तो वही टीएमसी 118-138 सीटों पर जीतती हुई दिख रही है। अन्य को 2 से लेकर 6 सीटों की उम्मीद है।एक्सिस के एग्जिट पोल के सर्वे के मुताबिक असम में बीजेपी 88 से 100 सीटें जीत सकती है तो कांग्रेस को 24 से 36 सीटें मिलने का अनुमान है.
पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद अब सभी की निगाहें एग्जिट पोल पर टिकी हुई हैं। चार राज्यों (असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु, असम में) में मतदान की प्रक्रिया पहले ही पूर्ण हो चुकी थी, आज इन पांचों राज्यों के एग्जिट पोल एक साथ ही जारी किए जा रहे हैं। रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने भी एग्जिट पोल तैयार किए हैं। उनके साथ में P-MARQ और Matrize एजेंसियां भी एग्जिट पोल जारी करेंगे। बता दें, देश के पांच बड़े राज्यों में पिछले एक महीने में चुनाव संपन्न हुए हैं। इनमें केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। तमिलनाडु में भी 23 अप्रैल को एक ही चरण में वोटिंग हुई थी, जबकि पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल के दिन वोटिंग हुई है।
पुडुचेरी के लिए Axis My India के एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक, NDA लगभग 40 प्रतिशत वोट शेयर के साथ सबसे आगे है, जिसके बाद कांग्रेस-DMK गठबंधन 30 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है. TVK+ को 17 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य को 13 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है; ये आंकड़े दिखाते हैं कि कुल वोट शेयर में सत्ताधारी गठबंधन को स्पष्ट बढ़त हासिल है.
असम में किसे कितनी सीटें मिल रही
बीजेपी-88-100 सीटें
कांग्रेस-24-36 सीटें
अन्य-0-3 सीटें
असम में वोट शेयर किसे कितना
बीजेपी-48 फीसदी
कांग्रेस-38 फीसदी
अन्य-14 फीसदी
बता दें, एग्जिट पोल केवल वोटिंग के तुरंत बाद कराए गए सर्वेक्षण होते हैं। यह अधिकृत आंकड़े नहीं होते हैं। हालांकि, इनके आधार पर विभिन्न दलों की जीत-हार का अनुमान लगाया जा सकता है। इन पांचों राज्यों में किसकी सरकार बनेगी और कौन पांच साल तक विपक्ष में बैठेगा इसका फैसला 4 मई को सामने आ जाएगा।
पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में तीखी लड़ाई
पिछले एक महीने में देश के पांच राज्यों में चुनाव संपन्न हुए हैं। उनमें मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में लड़ाई काफी तीखी है। पश्चिम बंगाल की बात करें, तो ममता सरकार एक बार फिर से अपना विजयी रथ आगे बढ़ाने की पूरी कोशिश कर रही है, तो वहीं भाजपा ने भी राज्य में पहली बार सत्ता का स्वाद चखने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में हुई हिंसा को देखते हुए इस बार भारी मात्रा में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। एसआईआर के बाद हुए इन पहले चुनावों में बंपर मतदान हुआ है। पश्चिम बंगाल में पहले और दूसरे चरण के मतदान में बंपर वोटिंग हुई है।
तमिलनाडु में क्षेत्रीय पार्टियों डीएमके और एआईडीएमके के बीच में कड़ी टक्कर है। कांग्रेस और भाजपा यहां पर जूनियर पार्टनर के तौर पर हैं। इसके अलावा असम में भी लड़ाई तेज है। मुख्यमंत्री हिमंत इस राज्य में अपनी जीत का दावा कर रहे हैं, तो कांग्रेस इस राज्य में अपनी खोई हुई जमीन को दोबारा जीतने का दावा कर रही है।
