Corona-रांची में मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर का कोरोना से निधन, ; RPF इंस्पेक्टर ने भी तोड़ा दम


रांची
रांची में कोरोना जानलेवा हो चला है। रोज आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मौतें हो रही है। आम लोगों के साथ अब अधिकारियों की भी जान इससे जाने लगी है। बुधवार को मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के कार्यालय प्रमुख डॉ के. वी. पडलवार का निधन हो गया। सुबह 5.30 पर उन्होंने रिम्स में अंतिम सांस ली। 20 अप्रैल को मौसम केंद्र के एक अन्य कर्मी जेके साह का निधन हो चुका है। दो दिन में लगातार दो कर्मचारी के निधन के बाद मौसम केंद्र के कर्मियों में डर का माहौल है। RPF इंस्पैक्टर आरके तिवारी का भी रिम्स में कोरोना से निधन हो गया । तिवारी कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से रिम्स में भर्ती थे।
झारखंड के एक दर्जन अधिकारी की हो चुकी है मौत
झारखंड में दर्जन भर अधिकारियों की मौत कोरोना से हो चुकी है। मंगलवार को नगर विकास विभाग के सहायक निदेशक पद पर सेवारत मेघना रूबी कश्यप की भी मौत हो गई। इससे पहले राजस्व निबंधन व भूमि सुधार विभाग के संयुक्त सचिव रामा शंकर प्रसाद, राज्य सरकार के कोयला नियंत्रक अशोक तिवारी व जल संसाधन विभाग के अवर सचिव गजेश्वर महतो की भी मौत कोरोना के कारण हो गई थी।

इनकी मौत कोरोना से हुई
पर्यटन विभाग के उपनिदेशक विजय पासवान, स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव अवधेश पासवान, वाणिज्य कर विभाग के राज्य कर उपायुक्त राजेश प्रसाद, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज चौधरी, गढ़वा में रमना प्रखंड में अंचलाधिकारी संजीव भारती, रांची जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रुंगटू लोहरा, लोहरदगा के जिला खनन पदाधिकारी भोला हरिजन की मौत कोरोना से हुई है।

रांची रेल मंडल के DRM भी हुए संक्रमित
इस बीच रांची रेल मंडल के DRM के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना है। DRM बंगलो के अलावा कोरोना का संक्रण रेल अस्पताल तक पहुंच गया है। यहांचीफ मेडिकल ऑफिसर सहित कई डॉक्टर पॉजिटिव मिले हैं।

Share this News...