भूमि अंधिग्रहण के विरोध में उलिगुटू में विरोध प्रदर्शन, जियाडा व नितिन प्रकाश का करेगें पुतला दहन

हरि शर्मा
चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के खुंटपानी प्रखंड के कई गांवों में जियाडा के द्वारा भूमि अधिग्रहण किये जाने के विरोध में एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया।खुटंपानी प्रखंड के चैनपुर पीठ कुछ मुंडा चंदन होनहागा की अगुवाई में चाईबासा रांची एनएच 75 ई के उलिगुटू गांव के पास जियाडा के द्वारा भूमि अधिग्रहण का पारपंरिक हथियारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया।वहीं मुंडा चंदन होनहागा ने बताया की प्रखंड के अधिकारियों व चाईबासा चेम्बर आँफ कामर्स के पूर्व अध्यक्ष नितिन प्रकाश की मिली भगत से जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है।अधिग्रहण का विरोध विगत कई सालों से किया जा रहा है।जिसको लेकर आज विरोध प्रदर्शन किया गया।वहीं जियाडा व नितिन प्रकाश का पुतला दहन किया जायेगा।

Share this News...