प्रियंका की हिरासत में गांधीगिरी , गेस्ट हाउस में लगाई झाडू

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को लखनऊ से लखीमपुर पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर कड़ा संघर्ष करना पड़ा है और कड़े संघर्ष के बाद उनका काफिला आखिरकार लखीमपुर के लिए रवाना हो गया है। प्रियंका गांधी को हिरासत में लेकर कमरे में झाड़ू लगाते प्रियंका का वीडियो वायरल हुआ है। यहां जहां प्रियंका को रोका गया वो कमरा काफी गंदा है। निजी गाड़ी से लखीमपुर के लिए निकलीं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने एक वीडियो जारी करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा है और उन्होंने कहा है कि जिस तरह से इस देश में किसान को कुचला जा रहा है, उसके लिए लफ्ज ही नहीं है। आज जो हुआ, वो दिखाता है कि यह सरकार किसानों को कुचलने और खत्म करने की राजनीति कर रही है। ये देश किसानों का देश है, बीजेपी विचारधारा की जागीर नहीं है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश में किसानों को कुचला जा रहा है, उसके लिए तो शब्द ही नहीं है। कई महीनों से किसान आवाज उठा रहे हैं कि उनके साथ गलत हो रहा है।
आज जो कुछ हुआ है, वह यह साफ कर देता है कि सरकार किसानों को कुचलने की राजनीति कर रही है और किसानों को खत्म करने की राजनीति कर रही है। लेकिन यह देश किसानों का देश है। यह बीजेपी की विचारधारा की जागीर का देश नहीं है। यह देश किसानों ने बनाया है, किसानों ने सींचा है और किसानों का देश है।
तभी तड़के करीब पांच बजे रास्ते में सीतापुर में उन्हें हिरासत में ले लिया गया और पीएसी के परिसर में भेज दिया गया। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर प्रियंका से धक्का-मुक्की का भी आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस महासचिव किसानों का दर्द बांटने जा रही थीं और उन्हें इस तरह से रोका जाना अलोकतांत्रिक है।

कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रियंका ने खुद को रोके जाने के विरोध में पीएसी कैंप कार्यालय कक्ष में अनशन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि जब तक नहीं लखीमपुर खीरी नहीं जाने दिया जाएगा तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने प्रियंका को बहुत गंदे कमरे में रखा।

Share this News...