NUVOCO VISTAS : कर्मियों ने सुबह एक घंटे गेट रखा जाम

जमशेदपुर : नुवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट का गेट शुक्रवार घंटे जाम रहा। करीब 40 ठेका कर्मियों के फाइनल सेटलमेंट की राशि ठीकेदार द्वारा अभी तक नही दिया गया है। इससे आक्रोशित कर्मी सुबह करीब 7.30 कंपनी का में गेट जाम कर दिया। कर्मियों का कहना था कि कई दिन बीत जाने के बाद भी फाइनल सेटेलमेंट की राशि नही मिली है। जबकि नियमतः फाइनल हिसाब किताब होने के बाद उसी दिन फाइनल सेटेलमेंट की राशि दे दी जाती है। कर्मियों का कहना था कि आज हर हाल में फाइनल सेटेलमेंट की राशि मिलेगी तो गेट से हटाया जाएगा। मौके पर मजदूर नेता चंदन पांडेय द्वारा कंपनी के अधिकारियों से बात किये। अधिकारियो ने आज दोपहर 2 बजे तक कर्मियों के खाते में वेतन भेजने की बात कही। अधिकारियों के आश्वासन के बाद सुबह करीब 8.30 गेट जाम हटाया गया। मौके पर मजदूर नेता चंदन पांडेय के अलावा अभिषेक कुमार, दीपू कुमार, अमन कुमार आदि मौजूद थे।

Share this News...