ऊंची कूद में भारत के निषाद कुमार ने रचा इतिहास, टोक्यो पैरालिंपिक में जीता सिल्वर मेडल

भारत के निषाद कुमार ने टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को एक और पदक दिलाया है। हाई जंप में निषाद कुमार ने भारत को रजत पदक दिलाया है। अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए निषाद कुमार टॉप 3 में पहुंचे थे। उनका मुकाबला अमेरिका के 2 एथलीट से था। निषाद को अमेरिका के वीजा डलास के साथ संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल दिया गया। अमेरिका के ही टाउनसेंड ने गोल्ड मेडल जीता। निषाद कुमार ने पुरुषों की T47 ऊंची कूद में पदक जीता है। उन्होंने निषाद ने 2.06 मीटर की कूद लगाई।
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के रहने वाले निषाद कुमार बेंगलुरु के कोचिंग कैंप में महीनों तक कड़ी मेहनत की है। मुकाबले से पहले उनके गांव में उनके लिए लगातार दुआएं मांगी जा रही थी। गांव वालों की धड़कनें बढ़ी हुईं थी। इस मेडल के साथ ही गांव में खुशियों का माहौल है।

Share this News...