एनटीपीसी सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप का आज केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे उद्घाटन

जमशेदपुर, 1 अक्टूबर (रिपोर्टर): टाटा स्टील एक से दस अक्टूबर तक झारखंड तीरंदाजी अकादमी के साथ मिल कर जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के टाटा आर्चरी एकेडमी में 40वीं सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगी.
शनिवार को मुख्य अतिथि जनजातीय मामले के केन्द्रीय मंत्री व भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा चैम्पियनशिप की उद्घाटन करेंगे. कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज चाणक्य चौधरी ने कहा कि जमशेदपुर में 40वें एनटीपीसी सीनियर भारतीय तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी कर टाटा आर्चरी एकेडमी को बेहद प्रसन्नता हो रही है. एकेडमी को अपनी 25वीं वर्षगांठ पर इस राष्ट्रीय आयोजन का हिस्सा बनने पर भी गर्व है. उन्होंने कहा कि टाटा स्टील तीरंदाजी को न केवल गहरी सभ्यतागत जड़ों वाले भारत के लिए एक आशाजनक खेल के रूप में देखता है, बल्कि हमारी जनजातीय संस्कृति के फल के रूप में भी देखता है, जिसे हमारी आने वाली पीढिय़ों के फायदे के लिए संरक्षित और पोषित किया जाना चाहिए. टाटा स्टील ऐसी सेतुओं का निर्माण करना और मजबूत करना जारी रखेगी, जो खेल, कला और संस्कृति जैसे शक्तिशाली साधनों के माध्यम से हमारे देश के स्वदेशी समुदायों को आधुनिक भारत से जोड़ ते हैं. उन्होंने कहा कि तीरंदाजी हमारेे संचालन क्षेत्रों और इसके आसपास रहने वाले समुदायों, विशेष रूप से आदिवासी युवाओं के बीच एक पसंदीदा खेल है, जिसे देखते तीरंदाजी मेंं युवाओं की क्षमता की पहवान करने पर उन्हें प्रेरित करने के लिए 1986 में टाटा आर्चरी एकेडेमी का गठन किया. अब तक टाटा आर्चरी अकेडेमी के करीब 150 कैडेंट्स राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं.
जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में दस दिनों तक चलने वाले इस खेल उत्सव में देशभर के सैकड़ों तीरंदाज, 40 राज्यों के टीम अधिकारी, खेल नियंत्रण या प्रोत्साहन बोर्ड और सम्मानित निर्णायक मंडल शामिल होंगे. एक्शन से भरपूर इस इवेंट में इंडियन राउंड, कंपाउंड और रिकर्व नेशनल होंगे. सीनियर नेशनल तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 2 से 3 अक्टूबर तक इंडियन राउंड इवेंट होगा, इसके बाद 5 से 6 अक्टूबर तक कंपाउंड इवेंट और 8 से 9 अक्टूबर तक रिकर्व इवेंट होगा. चैमिपयनशिप में 16 रैंक धारक जमशेदपुर में 10 और 11 अक्टूबर को होने वाले फाइनल ट्रायल के लिए चुने जायेंगे. यह ढाका में होने वाले एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम के चयन का आधार होगा. 4 अक्टूबर, 2021 को टाटा स्टील स्थानीय युवाओं की देसी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए स्थापित टाटा आर्चरी एकेडमी की रजत जयंती भी मनाएगी. 1996 के बाद से, टाटा आर्चरी एकेडमी ने देश के महान गौरव में योगदान देने के लिए प्रतिभाशाली युवाओं को सफलतापूर्वक प्रशिक्षित और पोषित किया है.
————————
झारखंड तीरंदाजी संघ व टाटा स्टील को मिला बड़ा अवसर: मुंडा
केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जेआरटी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में चैम्पियनशिप के आयोजन पर खुशी जताते हुए कह कि झारखंड तीरंदाजी संघ व टाटा स्टील को जमशेदपुर में 40वें एनटीपीसी सीनियर नेशनल की मेजबानी करने का एक बड़ा अवसर दिया गया है. वे सभी सुरक्षा उपायों व प्रोटोकॉल का पालन करते हुए एक सफल आयोजन की मेजबानी करने के लिए उत्सुक हैं. सभी प्रतिभागियों को आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य है. उन्हें सभी स्थानों पर शारीरिक दूरी के उपायों का पालन करना होगा.

्र

Share this News...