दो नाबालिग सगी बहनों को स्कॉर्पियो से लेकर भाग रहा 50 वर्षीय अब्दुल्ला चक्रधरपुर में गिरफ्तार

चाईबासा कार्यालय, 15 अप्रैल : मुफसिल थाना पुलिस ने दो नाबालिग सगे बहनो को बहला-फुसलाकर चेन्नई ले जा रहे अधे$ड करीब 50 वर्षीय मोहम्मद अहमद अब्दुल्ला को गिरतार कर गुरूवार को जेल भेज दिया। आरोपी को मुफसिल थाना पुलिस ने बुधवार के दिन चक्रधरपुर से स्कॉर्पियो सहित आरोपी को दोनो नाबालिग ल$डकी के साथ गिरतार कर लिया। इस संबंध में मुफसिल थाना में आरोपी के खिलाफ परिजनो ने मामला दर्ज कराया है।
दोनों सगी बहनों के साथ नाजायज संबंध की भी आशंका जताई जा रही है। वहीं पुलिस ने दोनो सगी बहनो को सदर अस्ताल में मेडिकल जांच कराया। सूत्रो ंके हवाले से मिली जानकारी के अनुसार दोनो सगी बहन मुफसिल थाना क्षेत्र के ही है। दोनो शहर से सटे एक गांव में भा$डे के मकान पर रहकर प$ढाई कर रही है। बहनो के साथ एक छोटा भाई भी रहता है, लेकिन उनके माता-पिता गांव में रहते है। इसका नाजायज फायदा ठाते हुए आरोपी अब्दुल्लाह पिछले 3 साल से दोनो सगी बहनो को प्रलोभन देकर एवं बहला फुसलाकर दोनो को अपने वश में कर रखा है। दोनो सगी बहनो के साथ अवैध शारीरिक संबंध की आशंका व्यक्त की जा रही है। बातया गया कि आरोपी मोहम्मद अहमद अब्दुल्ला पिछले 3 साल से 16 वर्षीया बड़ी बहन को बहला-फुसलाकर अपने वश में कर रखा था। इसी दरम्यान उसकी छोटी बहन 13 वर्षीय किशोरी को भी प्रलोभन देकर वह बहला-फसला कर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी जब तक दोनों ल$डकियों के पास जाता और घंटों दोनों बहनों के साथ कमरे में समय बिताया करता था। दोनों को स्कॉर्पियो में घुमाया भी करता था। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार आज से 5 दिन पूर्व आरोपी ने दोनो बहनों को बहला फुसलाकर भाड़े के मकान से गायब कर रखा था। जिसकी सूचना मुफफसिल थाना को दे दी गई थी। इसी दौरान बुधवार को ल$डकयो की मां को सुत्रो से पता चला कि आरोपी उनकी बेटियों को चाइर्बासा से बाहर स्कॉर्पियो ें कही ले जा रहा है। इसकी जानकारी होते ही ल$डकियो की मां स्कूटी से स्कॉर्पियो का पीछा करने लगी। ब$डी बाजार में जब मा ने स्कॉर्पियो को क्रोस कर रोकने का प्रयास की तो आरोपी ने स्कूटी को धक्का मारने का प्रयास किया। जिस पर मां डर गई और सीधे मुफसिल थाना पहूंची। इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मुफसिल थाना पुलिस अलर्ट हो गई। तुरंत मोबाईल फोन का ट्रैक करते हुए थाना से फोर्स भेजा गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो सहित आरोपी को चक्रधरपुर में गिरतार कर लिया। स्कॉर्पियो में सवार दोनो ल$डकियो को भी बरामद कर लिया गया।

Share this News...