आज कुकडू में किसान जनाक्रोश रैली में शामिल होंगे मंत्री आलमगीर आलम

Chandil,18 feb.। सरायकेला खरसवां जिले के कुकडू में आज kisan janakrosh rally का आयोजन किया गया है। ईचागढ़ विधानसभा कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित कुकडू हाट तोला में आयोजित इस रैली में सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम मुख्य अतिथि के रूप शामिल होंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता सह जिला प्रभारी शैलेज सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के जन विरोधी एवं किसान विरोधी तीनों कृषि कानून के खिलाफ तथा दिल्ली में चल रही किसान आंदोलन के समर्थन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में जिले के तमाम कांग्रेसी पदाधिकारी व क्षेत्र के किसान भाग लेंगे। शैलेज सिंह ने कहा कि भाजपा के शासन में जनता त्रस्त है। आए दिन पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दाम बढ़ने से देश में हाहाकार मचा हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं में तनिक भी शर्म नहीं है। भाजपा बढ़ती महंगाई की आलोचना करने के बजाय कुतर्क देकर अपना उल्लू सीधा करने में लगे हैं।

Share this News...