कालिन्दी सिन्हा की स्मृति में प्रदान की जाएगी छात्रवृत्ति

5 छात्राओं के खाते में जाएगी 10-10 हजार की राशि

जमशेदपुर 18 फरवरी संवाददाता
महिला विकास समिति,टेल्को कालोनी की पूर्व अध्यक्ष कालिन्दी सिन्हा की स्मृति में उनके परिवार की ओर से सिद्धू कान्हू शिक्षा निकेतन स्कूल, डिमना रोड, जमशेदपुर की छात्राओं के लिए पांच छात्रवृत्तियां शुरू करने का फैसला किया है।
कालिन्दी सिन्हा छात्रवृत्ति पांच लड़कियों को कक्षा आठ की अंतिम परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर और उनकी वित्तीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दी जाएगी। इसके तहत एक बिल्ला / पदक और 10,000/- रुपए की राशि प्रति छात्र प्रति वर्ष, दो वर्षों के लिए दी जाएगी। पहली किस्त 18 जून को और दूसरी 19 फरवरी को लाभार्थी के खाते में स्थानांतरित की जाएगी।
कालिन्दी सिन्हा, 1961 में उमारमण सिन्हा के साथ विवाह के बाद जमशेदपुर आईं और टेल्को कॉलोनी में रहती थीं। उनके चार बच्चे हैं और सबके जीवनसाथियों को मिलाकर आठ में सात की स्कूली पढ़ाई जमशेदपुर के भिन्न स्कूलों में हुई है। एक बेटा छठी कक्षा के बाद सैनिक स्कूल चला गया था जो बाद में भारतीय राजस्व सेवा के लिए चुना गया। बड़ा बेटा दिल्ली के पास गाजियाबाद में रहता है और छोटा दिल्ली में। बड़ी बेटी ग्वालियर में है जबकि छोटी सिंगापुर में। 2001 में पति के रिटायर होने के बाद वे दोनों बेटों के पास दिल्ली आ गई थीं। 2019 में मुंबई में उनका निधन हुआ तब छोटे बेटे पोस्टिंग वहीं थी। जमशेदपुर में रहते हुए श्रीमती कालिन्दी सिन्हा सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहती थीं और कई वर्षों तक महिला विकास समिति की अध्यक्ष भी रहीं।
19 फरवरी उनका जन्मदिन है। 31 जुलाई 2019 को उनका निधन होगया था। महिला विकास समिति, टेल्को कॉलोनी की प्रेसिडेंट के रूप में, श्रीमती कालिन्दी सिन्हा ने शिक्षा, विशेष रूप से लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए थे। उनका दृढ़ विश्वास था कि व्यैक्तिक सफलता और समाज की प्रगति का रास्ता लड़कियों को पढ़ाई जारी रखने और आर्थिक चुनौतियों से निपटने के मौके देकर बनाया जा सकता है।
श्रीमती कालिन्दी सिन्हा केपरिजन उमा रमण सिन्हा; संजय – संध्या; सुजाता-मुकेश; विजय – रंजना; विनीता – रितेश की ओर से यह छात्रवृति प्रदान की गई है।

Share this News...