आफताब के बाद अब दिलदार: झारखंड में श्रद्धा से भी क्रूर हत्या_ शादी के 15 दिन के बाद ही पत्नी रिबिका पहाडिऩ के 50 से ज्यादा टुकड़े किए

:इलेक्ट्रिक कटर से काटा, नहीं मिला सिर; दूसरी शादी को लेकर होते थे झगड़े
साहिबगंज झारखंड में दिल्ली की श्रद्धा से भी क्रूर हत्या हुई है। आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े किए थे, लेकिन साहिबगंज में 25 साल के दिलदार अंसारी ने पत्नी रिबिका पहाडिऩ के 50 से ज्यादा टुकड़े किए। हत्या के बाद उसके शव के इलेक्ट्रिक कटर से टुकड़े किए।
कुछ टुकड़ेे घर में छिपा दिए, जबकि अन्य टुकड़े मोहल्ले के आसपास सुनसान जगहों पर फेंके दिए। जिसे कुत्ते नोंच-नोंच कर खा रहे थे। जब लोगों ने कुत्तों को इंसान का मांस खाते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। अब तक पुलिस को 18 टुकड़े मिले हैं। सिर समेत दूसरे अंगों की तलाश पुलिस कर रही है।
रिबिका का सिर अब तक नहीं मिला है। 22 साल की रिबिका आदिम पहाडय़िा जनजातीय समुदाय की थी। रिबिका साहिबगंज के डोडा पहाड़ की रहने वाली थी। दोनों ने एक महीने पहले ही लव मैरिज की थी। दिलदार की ये दूसरी शादी थी। इसे लेकर दिलदार के घर में रोजाना झगड़े होते थे। रिबिका और दिलदार के परिवार वालों को यह शादी मंजूर नहीं थी। रिबिका 6 भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी।
एक महीने पहले रिबिका ने दिलदार से लव मैरिज की थी।
बोरे में कुछ टुकड़े?े मिले,फर्श पर फैले थे
पुलिस को शव के कुछ टुकड़े मिले हैं। बेला टोला से दिलदार अंसारी को हिरासत में ले लिया गया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आंगनबाड़ी केंद्र से तकरीबन 300 मीटर दूर स्थित मांझ टोला के एक बंद पड़े मकान से शव के कुछ टुकड़े बरामद किए हैं। कुछ टुकड़े फर्श पर बिखरे हुए थे तो वहीं कुछ टुकड़ों को बोरे में भरकर रखा गया था।
जहां से शव मिला है, वह दिलबाग के मामा का घर है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को रिबिका की गला रेतकर हत्या की गई। फिर इलेक्ट्रिक कटर से 50 टुक?े किए। पुलिस को शव के टुकड़े शनिवार शाम को मिले।
पुलिस ने अब तक शव के 18 टुकड़े बरामद किए हैं।
शादी के बाद हो रहा था झगड़ा: डीआईजी
डीआईजी सुदर्शन मंडल ने बताया कि दिलदार की ये दूसरी शादी थी। पहली पत्नी भी साथ ही रहती थी। शादी के बाद से ही घर में झगड़ा हो रहा था, इसी वजह से महिला की हत्या की गई है।अब तक की जांच में 18 टुकड़े मिले हैं। साथ ही हथियार भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच कराई जा रही है। पति ने रिबिका की गुमशुदगी को लेकर थाने में सनहा (एनसीआर) भी दर्ज कराया था, जबकि वारदात में वो और उसका परिवार शामिल था। दोनों 2 साल से रिलेशन में थे और एक महीने पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी।
डीआईजी मंडल ने बताया- शव के टुकड़े क्यों किए, इसकी जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक की जांच में यही लग रहा है कि साक्ष्य छिपाने के लिए शव को काटा गया। परिवार के लोगों को भी पकड़ा गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।
ऐसे पकड़ में आया आरोपी
रिबिका और दिलदार में काफी समय से अफेयर था, लेकिन दोनों के परिवार उनकी शादी के लिए राजी नहीं थे। रिबिका के पिता सुर्जा पहाडय़िा और मां चांदी पहाडऩि दोनों के संबंधों का विरोध कर रहे थे। एक महीने पहले दोनों घर से भाग कर थाने पहुंचे थे। यहां पुलिस ने दोनों की शादी कराई थी। शव के टुकड़े मिलने पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने दिलदार के घर पहुंचकर रिबिका के बारे में पूछा।
फिर पूरा मामला सामने आया।

Share this News...