झारखंड की Governor भी हुईं कोरोना संक्रमित

रांची: झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू कोरोना संक्रमित पाई गईं हैं। जिसके बाद राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को रांची स्थित मेडिका में राज्यपाल को मेडिका में भर्ती कराया जाएगा। बता दें कि राजभवन के कुछ स्टाफ पहले ही संक्रमित पाए गए हैं।
अभी कुछ ही दिन पहले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। गौरतलब है कि राज्य में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर विकराल रूप ले रहा है। शुक्रवार को झारखंड में सबसे अधिक 56 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई। वहीं, पूरे राज्य में 3843 कोरोना के नए केस भी मिले। इन सब में सबसे गंभीर और चिंताजनक बात यह है कि इनमें से 1372 कोरोना के नए मरीज रांची से मिले। वहीं रांची में 16 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई। इन सबके साथ रांची में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 9414 हो गई है। वहीं, शुक्रवार तक के आंकड़ों के मुताबिक राज्?य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 23 हजार से पार है।

Share this News...