झारखंड फिल्म प्रोड्यूसर्स एंड आर्टिस्ट्स एसोसिएशन का गठन सीएम के मामा चारुचांद किस्कू मुख्य संरक्षक व कुसुम कमल सिंह बने संरक्षक

चांडिल : राहुल पैलेस में झारखंड फिल्म प्रोड्यूसर्स एंड आर्टिस्ट्स एसोसिएशन का गठन स्थानीय कलाकारों की बैठक में किया गया। बैठक की अध्यक्षता अंतराष्ट्रीय अवॉर्ड प्राप्त फिल्म निर्माता सुधीर गोराई ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से मुख्य संरक्षक झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मामा जी चारुचांद किस्कू को चयन किया गया।संरक्षक कुसुम कमल सिंह, अध्यक्ष सुधीर गोराई, उपाध्यक्ष अमिय रंजन महतो , सचिव सुरज प्रमाणिक, सह सचिव सुदर्शन महतो, कोषाध्यक्ष बेनुधर महतो व सह कोषाध्यक्ष कमलेश महतो को चयन किया गया। कार्यकारिणी सदस्य में निकिता महतो, विजय मुर्मू, महेंद्र माहली, विष्णुपद महतो, निमाई कुमार व बुधु मुर्मू को चयन किया गया। वहीं संयोजक मंडली में सुमंगल कुंडू, शामिल सिंह, दिलीप कुमार, बृंदाबन सिंह सरदार, फणिभूषण टुडू, फुलचांद पारित व रामनाथ महतो को मनोनीत किया गया। मौके पर संरक्षक कुसुम कमल सिंह ने कहा कि झारखंड के शहर से लेकर गांव तक विभिन्न कला के कलाकार मौजूद है। लेकिन उपयुक्त माध्यम, मंच व प्रोत्साहन के अभाव अंतराष्ट्रीय स्तर के कलाकार गुमनामी के अंधेरे में खोने लगा है। उन्होंने कहा कि कलाकारों को सही माध्यम और उपयुक्त मंच देने के प्रयास से यह एसोसियेशन का गठन किया गया है। साथ ही सभी कलाकारों को एक मंच पर लाने का प्रयास होगा और राज्य सरकार के फिल्म नीति के तहत कलाकारों को सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास होगा।

Share this News...