इंडो – नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशीप हेतु कुकड़ू के चार खिलाड़ी रवाना

चांडिल : झारखंड आंदोलनकारी सह जिला परिषद उपाध्यक्ष के प्रतिनिधि सुनील कुमार महतो व तिरुलडीह थाना प्रभारी रितेश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से झंडा दिखाकर इंडो – नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए कुकड़ू प्रखंड के चार खिलाड़ी पुष्पा सिंह, बिरसा मुंडा, सरिता महतो व एमडी हासिम हुशैन को रवाना किया। मालुम हो कि नेपाल के पोखरा में यह चैंपियनशिप 6 से 9 दिसंबर तक आयोजित होगी। इस संबंध जानकारी देते हुए टीम कोच लक्ष्मण महतो ने बताया कि पुष्पा सिंह मुंडा (10 किमी दौड़), बिरसा मुंडा (10 किमी दौड़), सरिता महतो (3किमी दौड़), एमडी हासिम हुसैन(3 किमी) ने मथुरा (उतर प्रदेश) में हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया था।साथ ही उन्होंने बताया कि इस खेल से एशियन गेम के लिए क्वालीफाई मिलेगी। सुनील कुमार महतो ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार खिलाडियों को आगे बढ़ाने के लिए सभी आवश्यक सुविधायें उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड की गांवों के प्रतिभावान खिलाड़ी देश विदेशों में सफलता का परचम लहरा कर भारत का नाम रौशन कर रहे हैं। मौके पर रंजीत सिंह, निरंजन महतो, गंगाधर महतो, अशोक महतो , कमल मुंडा आदि उपस्थित थे

Share this News...