भारत में करीब 2 घंटे तक दिखा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण अब खत्म हो चुका है. सबसे पहला इसका असर नारवे में देखने को मिला था. ये आंशिक सूर्य ग्रहण था. ग्रहण का असर भारत समेत दूनिया के कई इलाकों में देखने को मिला. सुबह 11.28 बजे से सूर्य ग्रहण शुरू होकर शाम 6 बजे के बाद तक दिखता रहा. अब अगले महीने आठ नवंबर को साल का अंतिम चंद्र ग्रहण दिखेगा.
आज का ग्रहण भारत में करीब 2 घंटे तक दिखाई दिया। इसे देश के अधिकतर हिस्सों में देखा गया। देश में सबसे पहले यह अमृतसर में शाम 4.19 बजे नजर आया। वहीं, मुंबई में शाम 6.09 बजे तक सूर्य ग्रहण दिखाई दिया। ज्यादातर जगह ग्रहण सूर्यास्त के साथ ही खत्म हुआ।

भारत से पहले दुनियाभर में नजर आया सूर्य ग्रहण
भारत से पहले दुनिया के अलग-अलग देशों में सूर्य ग्रहण देखा गया। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के मुताबिक आज का सूर्य ग्रहण यूरोप, नॉर्थ-ईस्ट अफ्रीका, मिडिल ईस्ट और वेस्ट एशिया में दिखाई दिया।

दिवाली के बाद ग्रहण की वजह से गोवर्धन पूजा एक दिन बाद
इस बार दीपावली पर सूर्य ग्रहण और बुध, गुरु, शुक्र, शनि का अपनी-अपनी राशि में हैं, ऐसा योग पिछले 1300 सालों में नहीं बना है। और इसका सूतक मंगलवार सुबह चार बजे से शुरू हो गया। आज का ग्रहण भारत में दिखाई दिया, इसलिए सूतक की वजह से इस साल दिवाली और गोवर्धन पूजा के बीच एक दिन का गैप है। अब गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को होगी। 2022 के बाद दीपावली और सूर्य ग्रहण का योग 2032 में 3 नवंबर को बनेगा। इस सूर्य ग्रहण के बाद 8 नवंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण भी होगा, जो एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका में दिखेगा।

Share this News...