गर्मी का कहर, जमशेदपुर का पारा 43.6 पहुंचा गोड्डा में 45 डिग्री के पार, 20 से बारिश के आसार

मिलेगी राहत ,राज्य के स्कूलों का समय बदला

रांची,जमशेदपुर । राज्य में मौसम का मिजाज काफी गर्म हो गया है। चिलचिलाती धूप की वजह से गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। गर्म हवा के थपेड़ों और सूरज की तपिश के कारण झारखंड की धरती तप रही है। आलम यह है कि गोड्डा जिले में तापमान 45.1 डिग्री के पार पहुंचा गया है, जो झारखंड का सर्वाधिक है। लौहनगरी जमशेदुपुर का पारा आज 436 डिग्री रहा।राजधानी रांची में भी सूरज आग उगल रहा है।इसी बीच मौसम विभाग रांची के अनुसार 20 अप्रैल से तीन से चार दिनों तक बारिश की संभावना जतायी है. जमशेदपुर समेत राज्य के अधिकांश जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश का अनुमान है.
43.6 डिग्री पहुंचा पारा
मंगलवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा है. झारखंड में डालटनगंज के बाद यह दूसरा जिला है जहां तापमान रेकॉर्ड बना रही है. जबकि न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो समान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
गोड्डा में तापमान 40 डिग्री के पार
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि गोड्डा में तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया है। वहीं
लगभग 10 जिले ऐसे हैं जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है।
रांची के मौसम का क्या है हाल
राजधानी रांची की बात करें तो पिछले 24 घंटे में राजधानी का अधिकतम 38.6 और न्यूनतम 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि इस महीने का सबसे अधिक तापमान है।
हत की बात यह है कि 20 से 22 अप्रैल के बीच हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि इससे कोई बड़ी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
जारी हुआ येलो अलर्ट मौसम विभाग ने झारखंड के 11 जिलों के लिए 18 अप्रैल से दो दिनों के लिए हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हीट वेव को लेकर सीजन का यह पहला येलो अलर्ट है।
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद की मानें तो अगले दो दिनों में कुछ जिलों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है।
इन जिलों में हीटवेव चलने की आशंका मौसम विभाग के मुताबिक; पलामू, कोल्हान और संताल परगना के इलाके में हीट वेव यानी लू चलने से आमजनों की परेशानी बढ़ सकती है।
गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसवां और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में हीटवेव चलने की पूरी संभावना है।
20 अप्रैल तक कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार
इसी बीच राहत भरी खबर यह है कि मौसम विभाग ने झारखंड के कुछ जिलों के आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की है।
मौसम विभाग ने 20 अप्रैल तक हल्की और बारिश की संभावना जताई है। बारिश की वजह से लोगों को लू से थोड़ी राहत मिल सकती है

Share this News...