चांडिल : 16 वर्षीया छात्रा ने फंदे पर लटक कर दी जान – पुलिस जांच में जुटी

Chandil,16 Apr: चांडिल के रुचाप में आज सुबह एक 16 वर्षीया छात्रा बेबी कुम्हार का शव घर में ही फंदे से झूलता मिला। सुबह परिजनों की नजर पड़ने पर उसे आनन फानन में डॉक्टर के यहां ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची चांडिल पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस इस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही हैं। अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही हैं। पुलिस फिलहाल यूडी केस दर्ज कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही हैं। परिजनों की माने तो मृतक बेबी कुम्हार ने शुक्रवार रात को ही फांसी लगाकर आत्महत्या की है। सुबह परिजनों ने उसका शव झूलते हुए देखा।

Share this News...