Ghatshila : जंगल में भयानक आग, NH किनारे गांवों – पेट्रोल पंप पर बना खतरा, देखें Video

Jamshedpur , 28 March : घाटशिला के पास के जंगलों मे लगी है भयानक आग। कई किलोमीटर के दायरे में यह आग फैल गयी है। NH के किनारे बनी कई झोपडियाँ जल कर राख हो चुकी हैं। पास के पेट्रोल पंप और गांवों के घरों पर बडा खतरा उत्पन्न हो गया है। आज शाम लगभग 5 बजे काशिदा के पास का NH से सटा इलाका धू धू कर जलने लगा। धुआँ कई किमी दूर से दिखाई पड रहा था। पास में बाहा पर्व का सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। वहाँ से गुजरते हुए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने जगल में लगी आग का वीडियो बनाकर झारखंड पुलिस, पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त और जमशेदपुर जिला पुलिस को ट्वीट कर पहल करने का आग्रह किया। ट्वीट के कुछ ही मिनटों में झारखंड पुलिस ने जिला पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया।
Video :

जमशेदपुर पुलिस ने सूचना दी कि स्थानीय थाने को कार्रवाई हेतु आदेश दिया गया है। विदित हो कि चांडिल , सरायकेला के वन क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं पहले प्रकाश में आई हैं। वन विभाग को इस प्राकृतिक संपदा की रक्षा के लिए आवश्यक मैकेनिज्म विकसित करना होगा । आग लगाने में जंगल माफिया का भी हाथ होने की आशंका व्यक्त की जाती है।

Share this News...