FIFA World Cup 2026 Award Winners List:
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन के मिडफील्डर रोड्री, गोलकीपर उनाई साइमन और डिफेंडर पाउ कुबारसी सबसे बड़े व्यक्तिगत अवॉर्ड जीतने वालों में शामिल थे, जबकि फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने एक और शानदार टूर्नामेंट के बाद गोल्डन बूट जीता. बता दें, रविवार को न्यू जर्सी में हुए फाइनल में फेरान टोरेस के एक्ट्रा टाइम में गोल के दम पर अर्जेंटीना को 1-0 से हरा दिया और दूसरी बार विश्व कप अपने नाम किया.
स्पेन के कप्तान रोड्री को टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के तौर पर गोल्डन बॉल से सम्मानित किया गया. उन्होंने स्पेन के सफल वर्ल्ड कप अभियान के दौरान मिडफील्ड को बखूबी संभाला. उनकी गेंद में नियंत्रण ने ‘ला रोजा’ (स्पेन की टीम) को अपना दूसरा FIFA वर्ल्ड कप खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
स्पेन के गोलकीपर उनाई साइमन को टीम की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने के लिए गोल्डन ग्लव मिला. टूर्नामेंट के दौरान स्पेन ने सिर्फ़ एक गोल खाया, जबकि साइमन ने लगातार 650 मिनट तक कोई गोल न खाकर वर्ल्ड कप का रिकॉर्ड भी बनाया.
युवा डिफेंडर पाउ कुबारसी को स्पेन के डिफेंस में शानदार प्रदर्शन के लिए फीफा यंग प्लेयर अवॉर्ड दिया गया. 19 वर्षीय खिलाड़ी ने स्पेन को वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के तौर पर सबसे कम गोल खाने का रिकॉर्ड बनाने में मदद की थी.
