जगन्नाथपुर,: पुराना पारिवारिक घरेलू भूमि विवाद ने आखिकरकार गुरुवार को खूनी संघर्ष में बदल गया जिसमें लगभग 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई और कम से कम दर्जन भर लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये। दोनों पक्षों के घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक उपचार करवाया गया. पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। इस कांड से क्षेत्र में दहशत का महौल है। घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के दुरिता के मुरलापर टोले की है.
जानकारी के अनुसार दोनो पक्ष एक ही खानदान के हैं. लगभग तीन महीनों से 1.17 एकड़ भूमि के बंटवारा को लेकर विवाद चल रहा था. प्रथम पक्ष से जख्मी हुए अमित जेराई, समीर जेराई, रोया जेराई, सुखलाल जेराई पिता स्व. बुधराम जेराई ने बताया कि गुरुवार को लगभग ढाई बजे उनकी लगभग 75 वर्षीय बुजुर्ग मां सपानी कुई घर के आंगन में घरेलू कार्य में व्यस्त थी. तभी उनके रिश्तेदार द्वितीय पक्ष वाले कमल जेराई,ललित जेराई, परवीन जेराई व इन तीनों के पिता विक्रम जेराई (सभी जख्मी हंै) ने बुजुर्ग महिला सपानी कुई को लाठी डंडों से कमर और सर पर मारा.मौके पर ही महिला की मौत हो गई। महिला ने सिर्फ इतना कहा था कि झगड़ क्यों कर रहे हो ? शांति से बातचीत कर मामले का समाधान कर लो. इतने हमलावरों में से दो को गुस्सा आ गया और मारपीट कर दी। प्रथम पक्ष के जख्मी हुए लोगों ने यह भी बताया कि तीन माह पहले वे उक्त भूमि पर घर बनाने के लिए र्इंट गिरायी थी. तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने मना कर दिया कि घर मत बनाओ। इसको लेकर गांव में मुंडा-डाकुवा की देखरेख में बैठक भी हुई ती और निर्णय हुआ था कि खानदान के तीन परिवारों के बीच तीन हिस्सा में बटवारा होने के बाद ही कोई घर बनायेगा। इसके बाद प्रथम पक्ष वाले ने उक्त भूमि से र्इंट हटवा ली. इधर दूसरे पक्ष के जख्मी हुए कमल जेराई, ललित जेराई, परवीन जेराई, विक्रम जेराई ने बताया कि गुरुवार को वे लोग खेत में रखी ईट को लेकर ट्रैक्टर से घर ले आये. जब र्इंट अनलोड कर वे लौट रहे थे तो
प्रथम पक्ष वाले रिश्तेदारों ने गाली गलौज व मारपीट कर दी. फिर दोनों तरफ से लाठी डंडे और तेज हथियारों से हमला शुरु हो गया। द्वितीय पक्ष के एक सदस्य ने बताया सपानी कुई की मौत कैसे हुई हमें नहीं पता। वहीं प्रथम पक्ष वालों ने बताया कि हमारी मां सपानी कुई के ऊपर जब जानलेवा हमला हुआ तो हमलोग उसे बचाने आये। इस दौरान द्वितीय पक्ष वालों ने हमारे आंखों में स्प्रे मारकर दाऊली से हमारे उपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया तो हमलोगों ने भी उन पर हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में रोया जेराई का हाथ का नस कट गया है। अमित जेराई का सर बुरी तरह से फट गया है। समित जेराई को हाथ कंधा में सर में मारा है। मुक्ता जेराई के चेहरे में चोट लगी है. साथ ही द्वितीय पक्ष के सभी जख्मी का सर फट गया और हाथ, पैर, सीना आदि में चोट आयी है।
इस संबंध में थाना प्रभारी टिंकु कुमार दास ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत पहुंचे और शव थाने ले आए. शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जायेगा। यह मारपीट आपसी विवाद के कारण हुई है। पुलिस दोनों पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कार्रवाई करेगी.
