जश्न के साथ मना रजनी हाथिनी का 13वां जन्मदिन, कटा 15 पाउंड का केक

पशु पक्षी मनुष्य का सच्चा मित्र है : दिनेश चंद्रा

चांडिल : सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल अनुमंडल के दलमा वण्यप्राणी आश्रयणी के माकुलाकोचा में शुक्रवार को रजनी हाथिनी का 13वां जन्मदिन जश्न के साथ मनाया गया। वन विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारियों द्वारा 15 पाउंड का केक स्कूली बच्चों के साथ संयुक्त रूप काटा गया। बच्चों द्वारा “हैप्पी बर्थडे यू रजनी” का शब्द संगीत सुरों में पिरोया। हैप्पी बर्थडे यू रजनी की गूंज पूरे जंगल में फैल गयी।
दलमा पश्चिमी रेंज चांडिल के पदाधिकारी दिनेश चंद्रा ने कहा कि रजनी हाथी वन विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोग तथा पर्यटकों के लिए काफी प्रिय है। श्री चंद्रा ने कहा कि बुद्धिजीवी वर्ग में इंसानों को रखा गया है, परंतु यह सत्य नहीं है, बुद्धिजीवी वर्ग में कई पशु पक्षियां भी शामिल है। जैसे चिंपैंजी, गोरिल्ला, हाथी, ऊंट, घोड़ा, कुत्ता, सभी बंदर प्रजाति के जानवर और पक्षियों में कोयल, तोता, कबूतर, मैना, बाज आदि बहुत ही बुद्धिजीवी और चतुर होते हैं। ये सभी पशु पक्षी मनुष्य के मित्र होते हैं। इसलिए हम मनुष्यों को पशु पक्षियों का शिकार या हत्या नहीं करना चाहिए। पशु पक्षियों का संरक्षण और संवर्धन करना चाहिए।

Share this News...