अफवाहों पर लगा विराम , विनोद लाल ने किया अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का ऐलान

दुमका , नगर पर्षद चुनाव की घोषणा के साथ ही उपराजधानी में सरगर्मी तेज हो गई है। आज दुमका नगर पर्षद के उपाध्यक्ष विनोद कुमार लाल ने शहर में फैल रहे सही तरह के अफवाहों पर विराम लगाते हुए अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लडने की घोषणा कर दी। अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि शहर में उनके विरोधियों द्वारा गलत अफवाह फैलाई जा रही है। लेकिन वह पूरी के से स्वस्थ हैं और दुमका के कल्याण के लिए पूरे दमखम से चुनाव लडेंगे। उन्होंने कहा कि जनता से मेरा जुड़ाव शुरू से रहा है और उनकी समस्याओं और परेशानियों का समाधान करने की हमेशा ठोस पहल की है। श्री लाल ने कहा कि आज भी दुमका नगर की जनता के कई सपने और उम्मीदें अधूरी है और उन्हीं सपने और उम्मीदों को करनें की उनके मन में एक टीस रह गई है।श्री लाल ने कहा कि दुमका की जनता ने उन्हें दस्तावेज वर्षों तक उपाध्यक्ष बनाकर सम्मान दिया जिसका वह तहेदिल से शुक्रिया अदा करते हैं और एक सुंदर, व्यवस्थित, सुशासन युक्त और पारदर्शी दुमका बनाने के लिए कृत-संकल्प हूं । । पत्रकार वार्ता में सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार राउत, राजकिशोर गुप्ता के साथ उनके काफ़ी समर्थक उपस्थित थे।

Share this News...