झारखंड के प्रसिद्ध नागपुरी साहित्यकार एवं संस्कृतिकर्मी डॉ गिरिधारी राम गौंझू का हार्ट अटैक से निधन

: झारखंड के प्रसिद्ध नागपुरी साहित्यकार एवं संस्कृतिकर्मी डॉ गिरिधारी राम गौंझू अब हमारे बीच नहीं रहे. हार्ट अटैक से आज गुरुवार को रांची के रिम्स में उनका निधन हो गया. उनके निधन की खबर से नागपुरी साहित्य जगत में शोक की लहर है.
डॉ गिरिधारी राम गौंझू रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष रहे हैं. उन्होंने कई नागपुरी साहित्य की रचना की है. नागपुरी साहित्य को समृद्ध करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी. वे प्रसिद्ध संस्कृतिकर्मी भी थे.कां
डॉ गिरिधारी राम गौंझू के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उनकी तबीयत खराब थी. इसके बाद उन्हें रिम्स ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया. बताया जाता है कि काफी पहले वे कोमा में चले गये थे. इसके बाद धीरे-धीरे उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ था. वे हमेशा नागपुरी साहित्य-संस्कृति की मुखर आवाज रहे.

Share this News...