दीपावली विशेष = कलाकार शामिल सिंह मुंबई में रहकर मिस कर रहे हैं जन्मभूमि जमशेदपुर की दीपावली

फिल्मी कलाकार हो या कोई अन्य मंच का कलाकार, वे लोग दूसरों के खुशियों के लिए अपनी खुशियां कुर्बान कर देते हैं। इसका उदाहरण है जमशेदपुर के कदमा निवासी नृत्य प्रशिक्षक, नृत्य निर्देशक, अभीनेता आदि बहुमुखी प्रतिभा के धनी शामिल सिंह रवि का कर्म जीवन की कार्यशैली। “कर्म ही पूजा है, कर्म से ही विजय है, भाग्य भी कर्म पर निर्भर है, कर्म है तो सफलता तय है” इसी विचार को लेकर चार साल पहले शामिल सिंह अपने जन्मभूमि जमशेदपुर को छोड़ कर कर्म की खोज में सपनों की नगरी मुंबई के जमीं पर कदम रखा। काफी संघर्ष के बाद वे अब सफलता के राह पर अग्रसर है। वे अपने कार्य में व्यस्त होने के कारण इस साल दशहरा व दीपावली में जमशेदपुर नहीं आ पाया। शामिल सिंह इन दिनों मुंबई में रहकर टेलीविजन, वेब सीरीज और फिल्मों में काम कर रहे हैं। काम में अधिक व्यस्त होने के वजह से परिवार से दूर हैं। उन्हें जमशेदपुर आ कर अपने परिवार से मिलने का अवसर बहुत कम मिलता है। इस साल भी शामिल सिंह अपने परिवार वालों को त्यौहारो में साथ न होने पर बहुत मिस कर रहे है।

शामिल सिंह को अपने जमशेदपुर के हर पर्व त्यौहार का नजारा बहुत याद आता है। अपने परिवार वालों का प्यार, दोस्तों का प्यार, जमशेदपुर के हर खूबसूरत जगह को वो याद करते है। जहां घूमने के लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ जाया करते थे।शामिल सिंह मुंबई में काफी सालों से रह रहे हैं पहले के समय ब्रेक टू ब्रेक काम मिलने के वजह से उनको जब काम होता था तब मुंबई आना जाना करते थे। बाकि समय अपने परिवार वालों को वक़्त देते थे और अपने पिता के कामों में हाथ बंटाते थे।फिर लॉकडाउन में काम बंद हो गया और काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घर में काफी परेशानी बढ़ती गई इसलिए मुंबई की तरफ अपना रुख किया। लॉकडाउन खुलने के बाद धीरे धीरे इंडस्ट्री में काम शुरू होता गया। इस दौरान शामिल सिंह सोनी सब चैनल में “गरुड़ एक योद्धा” धारावाहिक में काम किया, इसके बाद स्टार प्लस चैनल में चल रहे धारावाहिक “आनंदीबा और ऐमिली” में काम किया फिर बाद में और भी कई चैनलों से काम का प्रस्ताव आया जिसके कारण दशहरा और दीपावली में जमशेदपुर नहीं आ पा रहें हैं। शामिल सिंह इस साल भी अपने परिवार के साथ दीवाली नही मना पायंगे । हर साल की तरह इस साल भी एक दूसरे को फोन व वीडियो कॉलिंग पर ही शुभकामनाएं देंगे।

शामिल सिंह कहते हैं कि अपने अपने टैलेंट के जरिए अन्य शहर और विदेशों में काम का काफी बड़ा दायरा है, वो इसलिए क्योंकि कुछ काम ऐसे होते हैं जो छोटे शहरों में मुमकिन नही है और जब कोई इंसान सोचेगा कि उसे क्या करना चाहिए तब उसका काम पूरा होता है। जिंदगी में सपनों की उड़ान की परिकल्पना की बहुत जरूरत हैं। हर इंसान को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए अपना रास्ता खुद ही तय करना होता है कुछ पाने के लिए कुछ खोना भी होता है क्योंकि बड़े काम जब आते हैं तो अपने साथ बड़ी मुसीबत भी ले कर आते हैं। शामिल सिंह अपने दोस्तों, परिवार वालों, शुभचिंतकों और अपने चाहने वालों को दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहते हैं कि “जिंदगी खुद से बनाई जाती हैं, हाथों की इन चंद लकीरों में क्या रखा है, ख्वाहिशें तो बहुत है मगर इन चंद लम्हों में क्या रखा है”।

नोट : लोकप्रिय टीवी सीरियल “आनंदिबा व एमिली” का मुख्य अभिनेत्री के साथ शामिल सिंह (लंबा बाल वाला युवक है शामिल सिंह)

Share this News...