धोनी के माता-पिता कोरोना संक्रमित:खांसी, बुखार और कमजोरी के बाद पल्स हॉस्पिटल में किए गए एडमिट, धोनी ने डॉक्टर से स्वास्थ्य की ली जानकारी


रांची
रांची में कोरोना का संक्रमण अब भारतीय किक्रेट के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी के पिता पान सिंह धोनी और माता देवकी देवी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। दोनों को रांची के पल्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
हॉस्पिटल के CEO अभिषेक झा ने बताया कि दोनों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। डॉक्टर योगेश और डॉक्टर दीपक की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। दोनों फिलहाल स्टेबल हैं। फिलहाल उनको खांसी, बुखार और कमजोरी है। धोनी फिलहाल IPL खेल रहे हैं। उन्होंने हॉस्पिटल में अपने माता-पिता की स्वास्थ्य की जानकारी ली है। लेकिन इसे अभी कॉन्फिडेंसियल रखने के लिए कहा गया है।
फॉर्म हाउस में रहते हैं माता-पिता
धोनी के माता-पिता ललगुटुवा स्थित फॉर्म हाउस में रहते हैं। यहां उनकी सब्जी की खेती के साथ गौपालन भी चल रहा है। यहां से उनकी सब्जियों और दूध की सप्लाई भी रांची के बाजार में होती है। दो दर्जन से ज्यादा कर्मचारी यहां काम करते हैं।
रांची 1685 एक्टिव मरीज मिले
पिछले 24 घंटे में रांची में 1685 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इस दौरान 15 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हो गई है।

Share this News...