क्या धोनी के घर आएगा नया मेहमान_ साक्षी की बेबी बंप वाली फोटो वायरल

कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी क्या फिर पिता बनने वाले हैं? चेन्नई की जीत के बाद धोनी की पत्नी साक्षी की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं उससे तो यही संकेत मिलता है। फैंस का दावा है कि इन तस्वीरों में साक्षी का बेबी बंप दिखाई दे रहा है। हालांकि धोनी या साक्षी ने अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है।
कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना ने बताया है कि साक्षी प्रेग्नेंट हैं और 2022 में उनके घर नया मेहमान आने वाला है। इस खबर के आने के बाद से साक्षी और धोनी को सोशल मीडिया पर खूब बधाइयां मिल रही हैं।
CSK के सभी मैचों में दिखाई दीं पत्नी साक्षी और बेटी जीवा
धोनी की पत्नी साक्षी और उनकी बेटी जीवा IPL 2021 सीजन के दौरान CSK के सभी मैचों में नजर आ चुकी हैं। फाइनल में चेन्नई की जीत के बाद दोनों ग्राउंड पर भी आईं। इस दौरान चेन्नई के कई अन्य सितारों की फैमिली भी ग्राउंड पर दिखी।
2015 में धोनी की बेटी जीवा का जन्म
साल 2015 में साक्षी ने बेटी जीवा को जन्म दिया था। जब जीवा पैदा हुई थी तब धोनी ऑस्ट्रेलिया में हो रहे वर्ल्ड कप में टीम के कप्तान थे। इसलिए वो उस वक्त वहां मौजूद नहीं थे। लगभग तीन महीने बाद उन्होंने जीवा को देखा था। कल मैच के दौरान भी बेटी जीवा भी अपने माता-पिता के साथ जीत का जश्न मनाते हुए दिखाई दी।
चेन्नई की जीत के बाद धोनी की पत्नी साक्षी और उनकी बेटी जीवा जो दर्शक दीर्घा में मौजूद थी, वो मैदान पर गईं और धोनी से लिपट गईं। इसे धोनी के फैमिली का परफेक्ट वीडियो बताया जा रहा है। वहीं, एक और वीडियो में चेन्नई की जीत के बाद साक्षी खुशी से नाचते हुए नजर आईं।

Share this News...