Jharkhand : मुख्यमंत्री ने किया कोविड सर्किट का उद्घाटन, रांची और कोल्हान प्रमण्डलों में फिलहाल सुविधा, यहां बेड हैं खाली, ऑक्सीजन की भी नहीं है कमी

Ranchi/ Jamshedpur24 April :
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज कोरोना मरीजों की सुविधा के लिए कोविड सर्किट का ऑनलाइन उद्घाटन किया। यह व्यवस्था फिलहाल रांची प्रमंडल और कोल्हान प्रमंडल के लिए होगी। मरीजों के रांची और जमशेदपुर में लोड को कम करने में सहायक होगी।मुख्यमंत्री ने कहा हमारे पास ऑक्सीजन बेड भी है, दवाएं भी हैं और ऑक्सीजन की कोई कमी नही है , कमी आयी है तो सिर्फ लोगों में धैर्य की। उन्होंने लोगों से पैनिक नही होने की अपील की। इन कोविड सर्किट के फ़ोन नंबर जारी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां से दोनों प्रमंडलों के सभी जिलों के मरीज फ़ोन पर बेड की स्थिति की जानकारी ले सकते हैं। फिर या तो अगर उनके पास साधन है तो वे खुद वहां जाकर बेड प्राप्त कर सकते हैं या कहने पर उन्हें सरकार के मोबाइल एम्बुलेंस उनको घर से लेकर अस्पताल पहुंच देंगे। यह परिवहन व्यवस्था बिल्कुल निःशुल्क होगी।रांची और जमशेदपुर में कोविड सर्किट का ऑनलाइन उदघाटन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह व अन्‍य अधिकारी मौजूद रहे। रांची और जमशेदपुर के अस्पतालों में मरीजों को अगर ऑक्सीजन युक्त बेड उपलब्ध नहीं होती है तो उन्हें निकटतम जिले में यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि रांची प्रमंडल के जिलों में 2000 ऑक्सीजन बेड बनकर तैयार हैं जिनमे 450 बेड अभी खाली हैं ।इसी तरह कोल्हान में 1250 ऑक्सीजन बेड तैयार है जिनमे 500 बेड खाली हैं।लेकिन रांची और जमशेदपुर शहरों पर लोड ज्यादा हो रहा है। आसपास के मरीज इन्ही जगहों पर आ रहे हैं । अब इस कोविड सर्किट के माध्यम से लोड को समुचित रूप से डिस्ट्रीब्यूट करने के साथ मरीजों को पास के अस्पतालों में भेजने की व्यवस्था होगी। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में ऑक्सीजन किंकहैं कमी नही है। रांची सदर अस्पताल में सी सी टी वी लगा कर उसकी निगरानी की जा रही है। ऑक्सीजन रिफिल सेंटर पर भी इसे लगाने का निर्देश दिया गया है।
निम्न फ़ोन न जारी किए गए :
हॉस्पिटल में बेड की जानकारी एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था के लिए संपर्क :
Dial 📞 104 संपूर्ण झारखंड के लिए
Dial 📞 0651-2211144 राँची के लिए.
Dial 📞 0657-2440111 जमशेदपुर के लिए .
8987510050 📲 Mobile Number

Share this News...