रांची, जमशेदपुर में सबसे ज्यादा मामले,कोरोना पर सरकार अलर्ट, CM ने कहा- रेलमार्ग सबसे ज्यादा प्रभावित, इससे निपटने के लिए तैयारी की जा रही

रांची झारखंड में कोरोना के दूसरे लहर के प्रसार को रोकने और इसकी तैयारियों पर PM नरेंद्र मोदी ने हर राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इसमें झारखंड के CM हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बैठक में सतर्कता के साथ सख्ती पर भी चर्चा हुई। झारखंड सरकार पहले ही इसे लेकर अलर्ट है। बैठक के बाद CM हेमंत सोरेन ने बताया कि राज्य में कोविड के प्रसार को रोकने के लिए सारी हिदायतें बरती जा रही हैं। उन्होंने बताया कि रेल मार्ग सबसे ज्यादा प्रभावित है। इससे कैसा निपटा जाए। इसकी तैयारी की जा रही है। विभाग के अधिकारियों के साथ इसकी जांच प्रक्रिया को कैसे बेहतर किया जाए इस पर विचार किया जा रहा है।
रांची रेलवे स्टेशन पर अभी यात्री स्वेच्छा से कराते हैं जांच
रांची रेल मंडल के DRM ने बताया कि फिलहाल रांची रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर रही है। हालांकि अभी फिलहाल उन्हीं की जांच हो रही है। जो अपना सैंपल देना चाहते हैं। इसके अलावा रेलवे के कर्मचारी यहां आने वाले सभी यात्रियों की स्क्रिनिंग करते हैं। किसी प्रकार की आशंका होने पर उनका सैंपल लिया जाता है।
प्राइमरी स्कूल छोड़कर लगभग सारी चीजें सामान्य
राज्य में केवल प्राइमरी स्कूलों पर पाबंदी है। बाकी थियेटर से लेकर पार्क तक सभी चीजों को खोल दिया गया है। हाई स्कूल में भी ऑफलाइन क्लासेज शुरू हो गए हैं। अभी तक बंद रहे कोचिंग और लॉज को भी खोलने की अनुमति सरकार की तरफ से दी गई है।
राज्य में 556 कोरोना के एक्टिव मरीज
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार सुबह तक राज्य में कोरोना के 556 एक्टिव मरीज हैं। इसमें सबसे अधिक 376 रांची में और 71 जमशेदपुर में हैं। इसके अलावा गुमला में 20, लोहरदगा में 19 और गुमला में 17 हैं। रांची में लगातार एक्टिव मरीजों की संख्या वृद्धि हो रही है।

Share this News...