शिबू सोरेन से मिले मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन,1932 खतियान आधारित फैसले से किया अवगत

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज मोरहाबादी रांची स्थित आवास में अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान राज्य सभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें 14 सितंबर 2022 को संपन्न हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में 1932 खतियान आधारित झारखंड का स्थानीय निवासी की परिभाषा एवं पहचान हेतु विधेयक, 2022 के गठन की स्वीकृति दिए जाने एवं अन्य बड़े निर्णयों के संबंध में अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने भेंट-वार्ता के क्रम में कहा कि हमारी सरकार आपके सपनों को पूरा कर रही है। आपके लंबे संघर्ष और आंदोलन के बाद जिस उद्देश्य से अलग झारखंड राज्य मिला है, अब उस राज्य को हमारी सरकार हर क्षेत्र में बेहतर दिशा देकर आगे बढ़ा रही है। मौके पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने cm हेमन्त सोरेन को हरेक राज्य वासियों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने का आशीर्वाद दिया।

Share this News...