चक्रधरपुर, वृद्ध व्यक्ति की धारदार हथियार से की हत्या

चक्रधरपुर।
चक्रधरपुर थाना अंतर्गत ओटार गांव के गाजी नाला के पास फुलकानी गांव के वृद्ध व्यक्ति की हत्य धारदार हथियार से कर के फैंक दिया गया है। हत्या अज्ञात लोगों द्वारा किया गया है। मृतक का शव चक्रधरपुर पुलिस ने शनिवार की देर शाम ओटार गांव स्थित गाजी नाला से बरामद कर चक्रधरपुर थाना लाई हैं। बताया जा रहा हैं कि मृतक वीर सिह सोय(62) शुक्रवार सुबह 10 बजे से अपने घर से निकला था। लेकिन शुक्रवार की रात में जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी खोजबीन शुरु किया। शनिवार की शाम उसका शव ओटार गांव स्थित गाजी नाला के पास देखा गया। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना चक्रधरपुर पुलिस को दिया। हत्या के बाद उसके शरीर को करीबन 100 मीटर घसिटते हुए गाजी नाला में लाकर फेंक दिया गया। इस संबंध में चक्रधरपुर थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि एक व्यक्ति की शव बरामद किया गया हैं। उसके चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही उसकी सच्चाई का पता चल पाएगा। रात्रि होने के कारण उसका पोस्टमार्टम रविवार को किया जाएगा। फिलहाल उसकी शव रेलवे के शीत गृह में रख दिया गया हैं।

Share this News...