बाल विवाह में झारखंड , 21 साल से कम उम्र में शादी में बंगाल शीर्ष पर

21 साल से पहले हो रही आधी से ज्यादा लड़कियों की शादी; गृह मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े
नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी लेटेस्ट डेमोग्राफिक सैंपल सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल और झारखंड देश के दो ऐसे राज्य हैं जहां आधी से ज्यादा लड़कियों की शादी 21 साल की उम्र से पहले कर दी जाती है। सर्वे के अनुसार, राष्ट्रीय स्तर पर 29.5प्रतिशत लड़कियों की शादी 21 साल की उम्र से पहले हो जाती है। पश्चिम बंगाल में जहां इसकी परसेंटेज 54.9 है, वहीं, वहीं झारखंड में यह आंकड़ा 54.6प्रतिशत है। सर्वे 2020 में किया गया था और रिपोर्ट पिछले महीने के अंत में प्रकाशित हुई थी।
18 साल से पहले शादी करने के मामले में झारखंड अव्वल
गृह मंत्रालय के रजिस्ट्रार जनरल और सेंसस कमिश्नरेट??? की ओर से किए गए हालिया सर्वे में बताया गया है कि राष्ट्रीय स्तर पर 18 साल से पहले प्रभावी ढंग से शादी करने वाली लड़कियों की परसेंटेज 1.9 है। केरल में सबसे कम 0त्न और झारखंड में सबसे ज्यादा 5.8त्न है। झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह का परसेंटेज 7.3 और शहरी क्षेत्रों में 3त्न है।

झारखंड में जादू टोने के आरोप में मारे गए लोग
इस बीच, झारखंड को लेकर राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की भी रिपोर्ट सामने आई है। इसके अनुसार, 2015 में झारखंड में जादू टोना करने के आरोप में 32 लोग मारे गए थे। 2016 में 27, 2017 में 19, 2018 में 18 और 2019 और 2020 में 15-15 लोग मारे गए थे।

झारखंड में लड़कियों से बर्बरता के दो मामले
झारखंड हाल ही में उस समय सुर्खियों में आया था जब एक नाबालिग लडक़ी को एक व्यक्ति के प्रपोजल को ठुकराने के बाद आग लगा दी गई थी। मुख्य आरोपी ने 23 अगस्त को सोते समय लडक़ी के कमरे की खिडक़ी के बाहर से उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। चार दिन बाद किशोरी ने दम तोड़ दिया था। हालांकि, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
2 सितंबर को दुमका में एक14 साल की आदिवासी लडक़ी का शव पेड़ से लटका मिला था। उसकी मां ने दावा किया था कि उसकी बेटी का शादी के बहाने बलात्कार किया गया और हत्या कर दी गई। दोनों घटनाओं की जांच राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा की जा रही है।

Share this News...