चाईबासा पुलिस की बड़ी सफलता लांजी आईईडी ब्लास्ट में दस नक्सली गिरफ्तार विस्फोट में हुई थी ३ जवानो की मौत

चाईबासा कार्यालय, १३ मार्च : टोकलो थाना के लांजी पहा$ड पर गत ४ मार्च को नक्सलियों द्वारा की गई आईईडी विस्फोट में संलिप्त १० नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इस विस्फोट में झारखंड जगुआर के ३ जवान शहीद हो गये थे एवं १ जवान घायल हुआ था। जिसे एयर लिफ्ट कर रांची ले जाया गया था। गिरफ्तार नक्सलियों में दो हार्डकोर नक्सली तमा$ड थाना क्षेत्र का रहने वाले है। उनके खिलाफ तमा$ड, बुण्डू , नामकुम, अरकी थाने में १६ मामले दर्ज है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज गिरफ्तार सभी १० नक्सलियों को मीडिया के सामने पेश किया गया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक कोल्हान राजीव रंजन सिंह ने बताया कि गत ४ मार्च में हुए विस्फोट के संदर्भ में टोकलो थाना कांड संख्या ०९/२१ के तहत मामला दर्ज किया गया था और कांड के उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा द्वारा स्वयं के नेतृत्व मे एक टीम गठन किया गया था। जिसमें सीआरपीएफ-६० बटालियन, सीआरपीएफ-१९७ बटालियन, जिला बल को शामिल किया गया था। संयुक्त रूप से चलाये जा रहे अभियान के दौरान सुरक्षा बलो के हत्थे नक्सली रामराई गागराई च$ढ गया। पूछताछ में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की । उसने बताया कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी के अनल दा उर्फ पतिराम मांझी तथा महाराज प्रमाणिक के कहने पर उसने अपने सहयोगियों के साथ लांजी जाने वाले रास्ते पर पाईप वाला आईईडी बम लगाया था। दूसरे दिन सुबह वह अपने कुछ सहयोगियों के साथ पेड पर च$ढ कर सुरक्ष बल के आने का इंतजार कर रहा था, वहीं नक्सलियों का दूसरा ग्रुप बैटरी लेकर इशाारे का इंतजार कर रहा था। सुरक्षा बल जैसे से ही आईईडी लगे स्थान पर पहूंचे। इशारा मिलते ही नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर दिया। जिसमें ३ जवान शहीद और १ जवान घायल हो गये। गिरफ्तार रामराई के स्वीकारोक्ति के आधार पर विस्फोट में लिप्त नेल्सन कंडीर, विल्कन सामड, सीमराम सामड, रोशन बोदरा, सोरटो माहली, सोमनाथ भुमिज, अशोक कुमार महतो, मंगल मुण्डा, महादेव सिंह मुण्डा को गिरतार किया गया। मंगल मुण्डा और महादेव सिंह मुण्डा तमा$ड थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इन दोनो के खिलाफ तमा$ड, बुण्डू, अरकी, नामकुम थाना क्षेत्रो में कुल १६ नक्सली वारदातो से जु$डे कांड दर्ज है। अन्य सभी गिरफ्तार नक्सली पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना के रहने वाले है। जिसमे रामराई हांसदा, नेल्सन कंडीर के खिलाफ टोकलो थाना कांड संख्या १५/१८ दिनांक १६.११.१८, टोकलो थाना कांड संख्या १७/१८ दिनांक १६.१२.१८ , टोकलो थाना कांड संख्या ०६/२० दिनांक ३/०७/२० टोकलो थाना कांड संख्या १५/२० दिनांक २५.११.२०, टोकलो थाना कांड संख्या १२/२० दिनांक १९.०९.२० के तहत भादवि के विभिन्न धाराओं सीएलए एक्ट, शस्त्र अधिनियम, यूएपीएक्ट आदि के तहत मामला दर्ज है। गिरतार नक्सलियो से ९ मोबाईल, २ मोटर साईकिल, २५,१५० नगद, १ स्लीपिंग बैग बरामद किया गया हैं। छापामारी दल में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर सुधीर कुमार, पुलिस निरीक्षक चक्रधरपुर अंचल चन्द्रशेखर प्रसाद, थाना प्रभारी चक्रधरपुर प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी सोनुवा सोहन लाल, थाना प्रभारी टोकलो विल्सन गु$िडया, सीआरपीएफ, जिला बल के जवान शामिल थे।

Share this News...