Chandil: दिव्यांगों के लिए लगा mobile court: 3 हज़ार लोगों को लाभ

Chandil,26 feb. चांडिल डाक बंगला सामुदायिक भवन में दिव्यांगजनों के लिए आज विशेष मोबाइल कोर्ट का आयोजन निःशक्त एवं मानव संसाधन सेवा समिति की ओर से किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के उप मुख्य आयुक्त डॉ संजय कांत प्रसाद व विशिष्ट अतिथि झारखंड सरकार के राज्य निःशक्तता आयुक्त सतीश चंद्रा मौजूद थे। भारत सरकार के विकलांग मामलों के कानूनी सलाहकार अजीत कुमार, झारखंड सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर गुरुचरण किस्कू, चांडिल एसडीओ रंजीत लोहरा, चांडिल बीडीओ नूतन कुमारी, नीमडीह सीओ जयवंती देवगम समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी इसमें भाग लिया।
शिविर में जिले के करीब तीन हजार दिव्यांगजनों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं को रखा। इस दौरान सात सौ दिव्यांगजनों के समस्याओं का तत्काल निपटारा किया गया, जबकि अन्य दिव्यांगजनों का ऑन द स्पॉट दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया गया। उन्हें 15 दिनों के भीतर प्रमाण पत्र मिलेगा।
कार्यक्रम में निःशक्त एवं मानव संसाधन सेवा समिति की ओर आयोजित रक्तदान शिविर व कोरोना काल में बेहतरीन समाजसेवा करने वालों को झारखंड सरकार की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया गया। भारत सरकार के उप मुख्य आयुक्त डॉ संजय कांत प्रसाद ने निःशक्त एवं मानव संसाधन सेवा समिति के कार्यों की सराहना की। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे समिति को केंद्र सरकार की ओर से मदद दिलाने का प्रयास करेंगे। जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि दिव्यांगजनों के मामलों के निपटारे में तेजी लाएं।
इस मौके पर समिति के सचिव चंदन कुमार सिंह, मनीष महतो, मनोज सिंह, प्रकाश महतो, आकाश महतो, ललन कुमार ठाकुर आदि मौजूद थे।

Share this News...