हिन्दू क्रान्ति सेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश गंधर्व गिरफ्तार

Dumka,13 Jan: हिन्दू क्रान्ति सेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश गंधर्व को कल रात अक्टूबर 2021 में पशु व्यापारियों के साथ मारपीट के मामले में नगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना की पुष्टि एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी ने गुरुवार को नगर थाना में की। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि प्रकाश गंधर्व पशु व्यापारियों के साथ मारपीट के मामले में आरोपित था। इसके पूर्व भी वह जेल जा चुका है। प्रकाश गंधर्व पूर्व में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के काफी करीबी रहे हैं। फिलहाल वह हिन्दू क्रान्ति सेना के प्रदेश अध्यक्ष हैं। प्रकाश गंधर्व ने इसे राजनीतिक साज़िश बताते हुए कहा है कि इसकी जांच होनी चाहिए।

Share this News...