जमशेदपुर। कदमा स्थित आंध्रा एसोसिएशन की रविवार की शाम एसोसिएशन हॉल में आम सभा आयोजित की गई जिसमें एकाउंट्स में भारी अनियमितता के आरोप में पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर हाथापाई लात घुसे चले। काफी देर तक हंगामा होता रहा। इस दौरान एसोसिएशन के कई बुजुर्ग सदस्य बीच में ही बैठक छोड़कर निकाल गए।
कदमा स्थित आंध्रा एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा (एजीएम) रविवार को एसोसिएशन परिसर के शताब्दी हॉल में हुईं.। बैठक में ट्रस्टी, आजीवन सदस्य, प्रबंध समिति के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक की शुरुआत एसोसिएशन की प्रार्थना से हुई। इसके बाद 29 सितंबर 2024 को आयोजित पिछली वार्षिक आम सभा की कार्यवाही की पुष्टि की गई। दिवंगत सदस्यों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
एसोसिएशन के महासचिव एम. वाई. के. शर्मा ने वर्ष 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2026 तक की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
बैठक में जब वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के लेखा-जोखा (ऑडिटेड अकाउंट्स) प्रस्तुत किए गए तो कई सदस्यों ने अकाउंट के कई बिंदुओं पर सवाल जवाब किए। लेकिन सही जवाब नहीं मिल पाया इसके बाद विपक्ष के सदस्यों ने अकाउंट में करोड़ों रुपए की अनियमितता होने के आरोप में एकाउंट्स पास करने का विरोध किया। इस बीच सत्ता पक्ष के लोग भी विपक्ष के खिलाफ भी उठ खड़े हुए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, एक दूसरे के बीच धक्का मुक्की होने लगी वहीं कुछ बुजुर्ग सदस्यों के साथ भी गाली गलौज की गई। स्थिति यहां तक बन गई कि सत्ता पक्ष व विपक्ष के लोग मंच पर चढ़ गए देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। एक दूसरे के बीच लात घुसे चलने लगे। जिससे कुछ सदस्य मंच पर ही इधर-उधर लुढ़क कर गिर गए। हंगामा होता देख बीच में ही विपक्ष के सदस्यों ने एकाउंट्स का पूरी तरह से विरोध कर दिया इसके बाद आगे की कार्रवाई हंगामे में बदल गई। हालांकि एसोसिएशन की ओर से जो प्रेस रिलीज जारी किया गया है उसमें आम सभा को शांतिपूर्ण सर्व सम्मति से पारित होने की बात कही गई है जबकि वहां का आंखों देखा नजरा कुछ और ही बन रहा था।
