झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा ने शहीद अजित महतो – धनंजय महतो को दी श्रद्धांजलि

नि:शुल्क नेत्र जांच व चिकित्सा शिविर में कुल 40 रोगियों का इलाज किया गया

चांडिल : 21 अक्तूबर 1982 को तिरुलडीह गोलीकांड में शहीद हुए अजित महतो व धनंजय महतो को झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा सिरुम, कुकड़ु, ईचागढ़ द्वारा शहादत दिवस पर शहीद स्थल तिरुलडीह, शहीद चौक व सिरुम शहीद चौक में श्रद्धा सुमन अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट की। मोर्चा के अध्यक्ष झारखंड आंदोलनकारी सह जिप उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो के प्रतिनिधि सुनील कुमार महतो ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार, सामाजिक न्याय आदि के समर्थन में आंदोलन के दौरान शहीद हुए अजित महतो व धनंजय महतो के आश्रितों को सरकारी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार से मांग रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार मांग पूरी नहीं करती है तो विधानसभा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जायेगा। सरायकेला खरसावां के जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि हजारों बलिदान के बदले झारखंड अलग राज्य का निर्माण हुआ। उन्हाने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार अलग झारखंड राज्य आंदोलनकारी जयपाल सिंह मुंडा, बिनोद बिहारी महतो, दिशोम गुरु शिबू सोरेन, शहीद निर्मल महतो, सूर्य सिंह बेसरा, शहीद सुनील महतो, नकुल बेसरा आदि के सपनों का झारखंड बनाने के दिशा में अग्रसर है। जिप उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो ने कहा कि शहीद अजित महतो व धनंजय महतो ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पवित्र धरती के सपूत थे। उनलोगो के आश्रितों को सरकारी सहायता दिलाने का हर संभव प्रयास किया जायेगा। मौके पर मोर्चा के सदस्यों ने “बीर शहीद अजित धनंजय महतो अमर रहें”, “शहीदेर रक्त जाबे नाको व्यर्थ, शहीद स्मरने आपन मरने रक्त एर ऋण शोध करो” आदि देशभक्ति जयकारा नारा से ईचागढ़ विधानसभा गुंज उठा। शहादत दिवस के अवसर पर मोर्चा द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 40 लोगों का इलाज किया गया। इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के अध्यक्ष सुनील कुमार महतो, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिप उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो, झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के सचिव राम प्रसाद महतो, हेमंत सिंह सरदार, गंगाधर महतो, भगीरथ महतो, अशोक महतो, रामनाथ महतो, उकील महतो, बृश्वसेन महतो, आशीष महतो, बिनोद महतो, पंचानन महतो, विश्वकर्मा महतो, विष्णु महतो, बादल महतो, कालो कांत कालिंदी, सुदर्शन महतो, राजेश साव, सुकु प्रमाणिक, अनुप महतो, सुरज महतो, अंकित महतो, दिलीप चंद्र महतो, समीर महतो, हीरु महतो, सिदाम महतो, अजित सिंह, टीपू महतो, बिकल कुम्हार, देवा कुमार, ईश्वर कुमार, बालीराज कुमार, आदि उपस्थित थे।

Share this News...