:
PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सेवा तीर्थ पर कैबिनेट की अहम बैठक हुई. बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण समेत तमाम सीनियर नेता मौजूद रहे. संसद सत्र से पहले हुई यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है. केंद्र सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा का सत्र बुलाने का ऐलान किया है. 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा का सत्र बुलाया गया है, जो कि 3 दिसंबर तक चल सकता है.अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस सत्र के दौरान परिसीमन बिल और महिला आरक्षण बिल लाया जा सकता है. इन बिलों से 850 लोकसभा सीटों और 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल का रास्ता खुल जाएगा. विपक्ष इसे लेकर सरकार पर हमलावर है. बता दें कि संसद के मानसून सत्र के तहत दोनों सदनों की बैठक 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी। हालांकि, इसके बाद सत्रावसान नहीं हुआ था. कांग्रेस ने सरकार द्वारा दोनों सदनों की बैठक बुलाने के कदम को संविधान का अपमान करार देते हुए आरोप लगाया कि ‘ऑपरेशन लोटस’ के 105 दिन बाद संसद की विशेष बैठक बुलाने का फैसला किया गया है.
