क्या अखिलेश सिंह जैसा डॉन ब्लेड लेकर पाकेटमारी कर सकता है, जबकि अपराध जगत के रिकॉर्ड में एक व्यवसायी के अपहरण से ही जिसने कदम रखा हो ।साथ में न्यायिक हिरासत से हथकड़ी छुड़ाकर भागने की हिम्मत भी जिसने दिखायी थी। ‘ एलीबाई ‘ में 7 मार्च, 2002 को ही अखिलेश सिंह को चंदौली जिला उत्तरप्रदेश के चकिया थाना के एस एच ओ जे पी सिंह द्वारा ब्लेड के साथ पकड़ लिया गया बताया जाता है जो एक सप्ताह तक हिरासत में रहता है ,क्योंकि उसे 20-20 हजार के दो सिक्योरिटी बॉन्ड नहीं मिल सका। ‘एलीबाई ‘ कथा के अनुसार 15 मार्च को वह बेल बॉन्ड और दो जमानतदारो की गारंटी पर बाहर निकलता है, फिर जमशेदपुर में 12 मार्च,2002 को साकची जेल के जेलर उमा शंकर पांडेय की हत्या में कैसे शामिल हो सकता है ? बहस और चर्चा का विषय यह है कि क्या एक ओर एक व्यवसायी का अपहरण करने जैसे कांड में आरोपी होने और हथकड़ी छुड़ाकर निकल भागने का कलेजा रखने वाला कोई डॉन ब्लेड लेकर किसी यात्री बस में पाकेटमारी भी करने की सोच सकता है ? इसी तरह क्या अखिलेश सिंह जैसे लोगों को जमानतदार मिलने में एक सप्ताह लग सकता है जबकि चकिया, चंदौली से उसका पैतृक गांव कुछ ही किलोमीटर पर हो और जिसका परिवार इलाके में रसूख रखता हो ? यह ठीक वैसे ही कि डी कंपनी वाला दाऊद कहे वह चोरी करता था। अखिलेश सिंह ने जेलर की हत्या इसीलिए गुस्से में की क्योंकि उन्होंने उसे व्यवसायी काबरा अपहरण कांड के जेल बंदी काल में चेन और बेड़ियां पहना दी थी। इतना जिगरा रखने वाला अखिलेश सिंह जेबकतरे का काम क्या सोच भी सकता है ? विदित हो अखिलेश सिंह को जेलर हत्या कांड में उच्च न्यायालय द्वारा उसकी अंतिम सांस बायोलॉजिकल डेथ तक कारावास की सजा दी गयी है। अखिलेश सिंह ने उच्च न्यायालय के सजा संबंधी इसी आदेश के विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय में अपील दायर की है जिसमें उक्त एलीबाई संबंधी आवेदन पूरे दस्तावेजों के साथ दिया है।
