विजया होम्स ग्रुप की दो दिवसीय ‘ड्रीम होम प्रदर्शनी’ का शुभारंभ, छह आवासीय परियोजनाएं प्रदर्शित

जमशेदपुर: विजया होम्स ग्रुप की ओर से आयोजित दो दिवसीय ‘ड्रीम होम प्रदर्शनी’ का शुभारंभ 21 नवंबर को गोलमुरी स्थित होटल विवांता में हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक एवं क्षेत्रीय प्रमुख, एएआईडीए प्रेम रंजन ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में आकृति आर्किटेक्ट्स के संचालक एपी मिश्रा उपस्थित थे। समारोह में विजया होम्स ग्रुप के निदेशक फणींद्र महतो और एसएस गौर भी मौजूद रहे।
21 और 22 नवंबर को आयोजित इस प्रदर्शनी में विजया होम्स ग्रुप की बारीडीह और हुरलुंग स्थित छह आवासीय परियोजनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है। इनमें 2, 3 और 4 बीएचके के फ्लैट तथा डुप्लेक्स शामिल हैं। प्रदर्शनी के माध्यम से शहरवासियों को अपनी जरूरत, पसंद और बजट के अनुरूप आवासीय विकल्पों की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।
मुख्य अतिथि प्रेम रंजन ने विजया होम्स ग्रुप की पहल की सराहना करते हुए कहा कि जमशेदपुर में सुनियोजित और गुणवत्तापूर्ण आवासीय परियोजनाओं के विकास की दिशा में समूह का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी संभावित खरीदारों और रियल एस्टेट डेवलपर्स के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का अच्छा माध्यम है। एक ही मंच पर विभिन्न आवासीय विकल्पों और बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराना ग्राहकों के लिए उपयोगी पहल है। उन्होंने विजया होम्स ग्रुप को भविष्य की योजनाओं के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
बारीडीह स्थित विजया गार्डन्स क्षेत्र में विंध्य परियोजना के तहत जी+9 मंजिला भवन में 4 बीएचके वातानुकूलित फ्लैट उपलब्ध हैं। वहीं, हिमालय और वेगा स्टार परियोजनाओं में बी+जी+10 मंजिला भवनों में 3 बीएचके वातानुकूलित फ्लैट प्रदर्शित किए जा रहे हैं। इसी क्षेत्र में पिंक विलाज परियोजना के तहत पार्किंग सुविधा और दो मंजिला आवासीय इकाइयों वाले 3 बीएचके डुप्लेक्स भी उपलब्ध हैं।
हुरलुंग में विजया ग्रीन्स परियोजना के तहत पार्किंग सुविधा के साथ दो मंजिला 3 और 4 बीएचके डुप्लेक्स तथा विजया हाइट्स परियोजना में बी+जी+9 मंजिला भवनों में 2 और 3 बीएचके फ्लैट पेश किए जा रहे हैं।
प्रदर्शनी में समूह की एक अन्य प्रमुख आवासीय परियोजना ‘प्रेसिडेंट टावर’ की भी जानकारी दी जा रही है। बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और 20 मंजिलों वाले इस आवासीय भवन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है तथा इसकी बुकिंग भी प्रारंभ हो गई है।
प्रदर्शनी में विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थानों की भागीदारी भी रही। भारतीय स्टेट बैंक के रीजनल मैनेजर विजय केरेकटा और विनीत कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईडीबीआई बैंक, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई बैंक और केनरा बैंक के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। बैंकिंग प्रतिनिधियों ने संभावित खरीदारों को होम लोन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और उपलब्ध वित्तीय सुविधाओं की जानकारी दी, जिससे लोगों को घर खरीदने के लिए उपयुक्त वित्तीय विकल्प समझने में मदद मिली।
विजया होम्स ग्रुप की आवासीय परियोजनाओं की योजना और निर्माण वास्तुकला, स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग के अनुभवी विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। जमशेदपुर, जयपुर, पटना और कोलकाता के विशेषज्ञों के साथ समूह की अपनी इंजीनियरिंग टीम भी निर्माण की गुणवत्ता और आधुनिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रही है।

इस दो दिवसीय प्रदर्शनी का उद्देश्य संभावित खरीदारों को एक ही मंच पर विभिन्न आवासीय परियोजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना और उन्हें अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप घर चुनने का अवसर प्रदान करना है। प्रदर्शनी 22 नवंबर को भी सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी।

Share this News...