जीतिया पर्व पर स्नान करने गई मानगो की दो बहनें स्वर्णरेखा नदी में डूबी, एक को बचाया गया

समता नगर,मानगो के संतोष ठाकुर की दो बेटियां अपनी मां के साथ जीतिया पर्व पर स्नान करने गांधी घाट के नीचे स्वर्ण रेखा नदी में गई थी दोनों बेटियां नदी में डूब गई है.इसमें एक को बचा लिया गया है.संतोष ठाकुर ने मामले की जानकारी पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को दी. विकास सिंह ने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को पूरे मामले की जानकारी देकर राहत अभियान चलाने की अपील की है
बिना विलंब किए विकास सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर 19 वर्षीय ज्योति को बचाने का प्रयास किया/.उसे इलाज के लिए mgm में भर्ती कराया गया है.दूसरी बहन पूनम कुमारी का पता नहीं चल पाया है. उसके बहने की आशंका जताई जा रही है.

Share this News...