
गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में आज पूर्वाहन 10:00 बजे भीषण डकैती की खबर है.
मिली जानकारी के अनुसार बैंक के पीयून ने सुबह 9:10 पर बैंक को खोला तो उसके साथ ही 5.7 की संख्या में डकैती अंदर घुस गए और पियून को अपने कब्जे में ले लिया उसके बाद बैंक में जो जो कमी आते गए सभी को बंधक बनते गए.पूर्वाह्न करीब 10:00 बजे जब बैंक मैनेजर बैंक में आए तो उन्हें बंधक बनाकर उनसे जबरन चेस्ट खुलवाया और मिली जानकारी के अनुसार उसमें से करीब 42 लाख कैश लूट कर भाग गए.गार्ड के साथ उन्होंने मारपीट भी की बैंक के फर्श पर खून के धब्बे स्पष्ट नजर आ रहे हैं.जानकारी मिलने के बाद वहां हड़कंप बच गया पुलिस भी मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है. अपडेट जारी है.