हादसे के बाद मंत्री दीपिका पांडे चार्टर्ड विमान से देवघर से जमशेदपुर के लिए रवाना

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडे सड़क हादसे में अपनी पुत्री की मौत के बाद देवघर से चार्टर्ड विमान से जमशेदपुर के लिए रवाना हो गई है.वह कुछ देर में सोनारी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी.आज तड़के उनकी 18 वर्षीय पुत्री की सोनारी मरीन ड्राइव में एक सड़क हादसे में दुखद मौत हो गई थी इस हादसे में तीन अन्य लोगों की भी मौत हुई है मिली जानकारी के अनुसार मंत्री दीपिका पांडे की पुत्री तृषा सिंह सोनारी स्थित कार्मेल जूनियर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी. वह आदित्यपुर स्थित अपनी सहपाठी वंशिका खंडेवाल के यहां शाम 5:00 बजे ट्यूशन पढ़ने जाया करती थी कल शाम भी वह ट्यूशन पढ़ाने उसके यहां गई थी फिर वहीं रुक गई उसने अपने घर पर इसकी सूचना भी दे दी थी.
दीपिका पांडे के पति रत्नेश सिंह टाटा स्टील परचेज विभाग में कार्यरत हैं और सोनारी स्थित Dindli एंक्लेव में उनका आवास है जहां अपनी छोटी बेटी के साथ रहते थे. उनकी बड़ी बेटी ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर रही है.दीपिका पांडे समय-समय पर अपने परिजनों से मिलने जमशेदपुर आया करती थी. घटना के समय बताया जाता है कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र महागामा में थी.घटना की जानकारी मिलने के बाद वे देवघर पहुंची और वहां से चार्टर्ड विमान से जमशेदपुर के लिए रवाना हूंई इस हादसे के बाद हर और शोक की लहर है. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस घटना पर अपना दुख व्यक्त किया है.

Share this News...