सेल के निदेशक वित्त एवं लेखा बने प्रवीण कुमार , बोकारो जिले के हैं मूलनिवासी

बोकारो 21 सितम्बर
बोकारो जिले के मूल निवासी सेक्टर 11 के निकट ढंडवार गांव के रहने वाले प्रवीण कुमार का चयन भारतीय इस्पात प्राधिकरण सेल के निदेशक वित्त एवं लेखा पद पर हुआ है. डॉक्टर अशोक पंडा को सेल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक बनाए जाने के बाद वह पद रिक्त था.सोमवार को लोक उद्यम चयन बोर्ड द्वारा लिए गए साक्षात्कार के बाद देर शाम प्रवीण कुमार की नाम की घोषणा की गई. प्रवीण कुमार फिलहाल भिलाई स्टील प्लांट में पदस्थापित हैं तथा कुछ दिन पूर्व ही उनका स्थानांतरण बोकारो स्टील से भिलाई स्टील प्लांट में हुआ था. इंटरव्यू में
रेलवे समेत अन्य कंपनियों के 12 अधिकारियों ने हिस्सा लिया। यह इंटरव्यू पहले 10 अगस्त को होना था, जिसे कैंसिल करके 18 सितंबर की तारीख तय की गई थी। इसे भी निरस्त करके 21 सितंबर को इंटरव्यू की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की गई। दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक इंटरव्यू लिए गए। प्रवीण कुमार
बोकारो के ग्राम धनडबरा के रहने वाले हैं। इनके पिता भी बोकारो स्टील प्लांट से रिटायर किए थे। प्रवीण कुमार का कॅरियर भी बोकारो से शुरू हुआ था। इसके पूर्व भद्रावति स्टील प्लांट में भी रह चुके हैं। बोकारो स्टील ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष एक सिंह ने प्रवीण कुमार का चयन निदेशक वित्त एवं लेखा पद पर होने पर स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी है एवं उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में सेल की वित्तीय व्यवस्था मजबूत होगी.

Share this News...