धतकीडीह में महिला से लूट का प्रयास

जमशेदपुर 4 सितंबर संवाददाता: बिष्टुपुर धतकीडीह एक अपार्टमेंट राजा कॉलोनी में आज दिन में टाटा स्टील कंपनी से रिटायर्ड कर्मचारी रीजावुनल हौदा के की पत्नी यासमीन निगार के घर पर घुसकर एक महिला के द्वारा गहने लूटने का प्रयास किया गया है महिला द्वारा हिम्मत दिखाकर शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए तो मौके से भाग गयी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला घर पर अकेली थी उसकी चाची का इलाज चल रहा है परिवार के लोग अस्पताल गए हुए थे इसी बीच एक महिला बुर्का पहनकर घर पर घुसी और कोई जहरीला पदार्थ छिड़क दिया इसके बाद उससे गहने लूटने का प्रयास किया गया है। 55 वर्षीय महिला ने उसे महिला को धक्का देकर गिरा दिया और शोर मचाया लोग जूट के वह भागी। घटना की लिखित शिकायत थाना में की गई है

Share this News...