बंदगांव थाना प्रभारी 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बंदगांव, पश्चिमी सिंहभूम। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना में तैनात थाना प्रभारी मनीष कुमार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
बताया जाता है कि आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ एक व्यक्ति ने रिश्वत मांगने की शिकायत एसीबी से की थी कि थाने में दर्ज एक मुकदमे में मदद के बदले पैसे की मांग की जा रही है। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने ट्रैप की योजना बनाई और रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। निर्धारित योजना के तहत जैसे ही अधिकारी ने रिश्वत की रकम ली, पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 15 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई गुरुवार को दिन के 1:30 बजे की गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।

Share this News...