गोली के शिकार युवक मोहम्मद आफताब की कोलकाता में मौत, लोगों का गुस्सा फूटा, रोड जाम,बवाल

 

जमशेदपुर 4 अगस्त संवाददाता: बर्मामाईस में अपराधियो के द्वारा की गई फायरिंग से जख्मी कैरिज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती निवासी मोहम्मद आफताब की कोलकाता में मौत हो गई है। इस सूचना  के बाद लोगों का गुस्सा फूटा.स्थानीय बस्ती बासियों ने मैन रोड जाम कर बवाल कर दिया टायर जला कर विरोध प्रकट किया जा रहा है.

सूचना पाकर मौके पर डीएसपी समेत कई पुलिस पदाधिकारी  पहुंचे हैं लोगों को समझने का प्रयास किया जा रहा है मालूम हो कि दो दिन पहले रात में रेलवे कंटेनर यार्ड के पास मोटरसाइकिल पर सवार 6 अपराधियों के द्वारा फायरिंग मोहम्मद आफताब आलम बुरी तरह घायल हो गए थे. छाती के नीचे गोली लगी थी. कोलकाता मे इलाज चल रहा था आज सुबह 4:00 बजे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही पूरे बस्ती में सन्नाटा पसर गया है वहीं पुलिस में भरोसा दिया है कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है.

Share this News...