जमशेदपुर 2 अगस्त संवाददाता: कैरेज कॉलोनी निवासी मोहम्मद आफताब आलम पर नशा का अवैध कारोबार का विरोध करने को लेकर गोली चलने की बात सामने आ रही है। स्थानीय बस्ती वासियों का कहना है कि आफताब को पांच गोलियां मारी गई है। हमलावरों में मोहम्मद शाहबाज उदय महतो रेहान मोहम्मद इमरान भुदो और उसके साथी थे दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर 6 अपराधी कैरिज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती के पीछे यार्ड के पास आफताब पर उसे वक्त फायरिंग की गई जब वह अपने दफ्तर के बाहर खड़े थे आफताब मूल रूप से लोडिंग अनलोडिंग का काम करते हैं प्रतिज्ञा शिव का कहना है कि गत दिनों थाना प्रभारी के द्वारा नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई थी जिसमें आफताब आलम भी शामिल हुआ था उसके अलावा शांति समिति के सदस्य और बस्तियों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए थे जिसका परिणाम हुआ कि आज आफताब पर फायरिंग की गई है उन्होंने बताया कि तत्कालीन थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने नशे की अवैध बिक्री को पूरी तरह से रोक दिया था उनके हटने के बाद फिर से नशा का कारोबार चालू हो गया है गूगली और मोहम्मद रेहान के द्वारा ब्राउन शुगर का अवैध कारोबार किया जाता है। जिसके फल स्वरुप या घटना हुई है हालांकि पुलिस का कहना है की घटना से जुड़े सभी पहलू पर जांच की जा रही है। प्रत्यक्ष दर्शन का कहना कि वह तीन को पहचानते हैं।
