जमशेदपुर, भारत के अग्रणी एक्टिववियर ब्रांड टेक्नोस्पोर्ट ने झारखंड में अपना पहला एक्सक्लुसिव ब्रांड आउटलेट (ईबीओ) शुरू करते हुए पूर्वी भारत में अपने रिटेल विस्तार को नई गति दी है । सोनारी स्थित बिंदल मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर 2,200 वर्गफुट से अधिक क्षेत्र में फैले इस स्टोर का उद्घाटन कुमार कुशाग्र, पंकज कुमार और साहिल राज ने किया। इस अवसर पर झारखंड क्रिकेट से जुड़े कई प्रमुख सदस्य भी उपस्थित रहे। इस लॉन्च के साथ देशभर में टेक्नोस्पोर्ट के एक्सक्लुसिव ब्रांड स्टोर्स की संख्या बढ़कर 66 हो गई है । झारखंड टेक्नोस्पोर्ट के लिए तेजी से उभरता हुआ बाजार बनकर सामने आया है, जहाँ जनरल ट्रेड के माध्यम से ब्रांड को मजबूत प्रतिक्रिया मिल रही है। औद्योगिक और युवा आबादी वाले शहर जमशेदपुर में फिटनेस के प्रति बढ़ती जागरूकता, आधुनिक रिटेल इकोसिस्टम और किफायती एवं परफॉर्मेंस-आधारित एक्टिववियर की बढ़ती मांग ने इसे ब्रांड के विस्तार के लिए एक रणनीतिक बाजार बनाया है ।
पुष्पेन मैती, सीईओ, टेक्नोस्पोर्ट ने कहा, “जमशेदपुर में हमारा पहला स्टोर पूर्वी भारत में विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। शहर में फिटनेस और एक्टिव लाइफस्टाइल के प्रति बढ़ती रुचि तथा गुणवत्तापूर्ण और किफायती एक्टिववियर की मांग इसे हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बनाती है। हमें विश्वास है कि यह स्टोर न केवल ग्राहकों के साथ हमारे संबंधों को मजबूत करेगा, बल्कि झारखंड में हमारे आगे के विस्तार की मजबूत नींव भी बनेगा।”
राज्य में अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए टेक्नोस्पोर्ट ने झारखंड टी20 लीग के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में साझेदारी की है। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के स्वामित्व वाली यह राज्य की पहली आधिकारिक फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग है। इस पहल के माध्यम से ब्रांड स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ झारखंड के प्रमुख शहरों में क्लस्टर आधारित रिटेल विस्तार को भी गति देगा ।
नए आउटलेट में टेक्नोस्पोर्ट का नवीनतम परफॉर्मेंस वियर कलेक्शन उपलब्ध है, जिसमें क्विक-ड्राई ट्रेनिंग टी-शर्ट, ब्रेथेबल पोलो, स्ट्रेच जॉगर, शॉर्ट्स और एंटी-ओडर तकनीक से युक्त टिकाऊ उत्पाद शामिल हैं। यह कलेक्शन विशेष रूप से गर्म और आर्द्र मौसम में बेहतर आराम और प्रदर्शन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
ब्रांड आने वाले महीनों में जमशेदपुर के फिटनेस समुदाय के साथ जुड़ने के लिए मैराथन, फिटनेस एक्टिवेशन और प्रमुख स्थानीय जिम्स के साथ साझेदारी जैसी पहल भी करेगा। टेक्नोस्पोर्ट का लक्ष्य वित्तवर्ष 2027 के अंत तक देशभर में अपने एक्सक्लुसिव ब्रांड स्टोर्स की संख्या बढ़ाकर लगभग 130 करना है।
