डिमनालेक के पास तालाब में डूबे तीन जूनियर डॉक्टर, दो की मौत, तड़के तीन बजे की घटना

 

जमशेदपुर 24 जुलाई संवाददाता आज  तड़के करीब तीन बजे डिमना लेक तालाब के पास डूबने से दो जूनियर डॉक्टर सक्षम और समीर की मौत हो गई है जबकि जूनियर डॉक्टर यस बच गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है घटना आज तङके 3:00 बजे की है। एमजीएम अस्पताल के जूनियर डॉक्टर हैं रात में लेक पास तालाब में पार्टी मनाने गए थे.उसी दौरान एक डॉक्टर का मोबाइल गिर गया. जिसे  निकालने के लिए एक डॉक्टर तालाब के भीतर गया वह डूबने लगा दूसरा उसे बचाने गया वह भी डूब गया.तीसरा यश भी साथियों के साथ उन्हें बचाने के लिए तालाब में घुस गया परंतु वह अपने दोनों साथियों को नहीं बचा सका. वह तैरने जानता था जिसके कारण बाहर निकल गया. उसने  शोर मचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना के बाद स्थानीय थाना की पुलिस और लोग जुटे जिनके द्वारा तालाब में डूबे डॉक्टर को निकालने का प्रयास जारी है। घटना के बाद एमजीएम अस्पताल के कई डॉक्टर और साथी भी घटनास्थल पर पहुंचे हुए हैं घटना को लेकर डॉक्टर में शोक की लहर है। यह भी बात सामने आ रही है कि एक डॉक्टर की रात में एमजीएम अस्पताल में ड्यूटी थी.

Share this News...